लाइव न्यूज़ :

मुनगंटीवार ने अजित पवार को भाजपा के साथ की याद दिलाई

By भाषा | Updated: December 15, 2020 21:02 IST

Open in App

मुंबई, 15 दिसंबर महाराष्ट्र विधानसभा में चर्चा के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने मंगलवार को उप मुख्यमंत्री अजित पवार को याद दिलाया कि पिछले साल वह कम समय के लिए ही सही, भाजपा के साथ आए थे।

अनुपूरक मांग पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष के एक सदस्य द्वारा टोके जाने पर मुनगंटीवार विचलित हो गए।

उन्होंने कहा, “विधानसभा में जो मेरे भाषण के दौरान मुझे टोकता है और व्यवधान उत्पन्न करता है वह दोबारा चुन कर नहीं आता।”

इस पर अजित पवार ने कहा, “अजित पवार आपकी चुनौती को स्वीकार करता है। अगले चुनाव में मुझे हराकर दिखाइए।”

राकांपा नेता की चुनौती पर मुनगंटीवार ने तुरंत जवाब दिया, “दो प्रकार की हार होती है। एक लोकतांत्रिक (चुनाव में) हार होती है और एक वैसी होती है जैसी 23 नवंबर 2019 को हुई थी।”

गौरतलब है कि 23 नवंबर 2019 को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की और अजित पवार को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी।

हालांकि बहुमत के अभाव में उनकी सरकार तीन दिन में ही धराशायी हो गई थी और शिवसेना की अगुवाई में एमवीए सरकार बनी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया