लाइव न्यूज़ :

मुंद्रा मादक पदार्थ बरामदगी मामला : तीन आरोपी 10 दिन की एनआईए हिरासत में भेजे गए

By भाषा | Updated: October 19, 2021 00:52 IST

Open in App

अहमदाबाद, 18 अक्टूबर अहमदाबाद की एक विशेष अदालत ने पिछले महीने गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह से 2988 किलोग्राम हेरोइन की बरादमगी मामले में शुरू में गिरफ्तार किए गए तीन लोगों को सोमवार को 10 दिन की रिमांड पर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को सौंप दिया।

विशेष न्यायाधीश पीसी जोशी की अदालत ने कथित तौर पर विजयवाड़ा-पंजीकृत मेसर्स आशी ट्रेडिंग कंपनी चलाने वाले आरोपी एम सुधाकरन और दुर्गा वैशाली तथा राजकुमार पी को केंद्रीय एजेंसी एनआईए की हिरासत में भेज दिया।

इस महीने की शुरुआत में एनआईए को मामला स्थानांतरित किए जाने से पहले आरोपियों के खिलाफ आतंकवाद विरोधी कानून गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों को राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने गिरफ्तार किया था।

तीनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ एवं नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था और इस मामले की सुनवाई कच्छ जिले के भुज में एक विशेष अदालत द्वारा की जा रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा