लाइव न्यूज़ :

मुंडका अग्निकांड: दिल्ली के मुख्यमंत्री ने मुआवजे की घोषणा की, घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 14, 2022 12:44 IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पश्चिमी इलाके में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास स्थित चार मंजिला व्यावसायिक इमारत में शुक्रवार शाम आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य झुलस गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल और सिसोदिया ने स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल का दौरा किया।मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य झुलस गए थे।

नई दिल्ली:दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुंडका स्थित एक इमारत में आग लगने की घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को शनिवार को 10-10 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। इस घटना में 27 लोगों की मौत हुई है।

केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि आग भीषण थी और शव इस हद तक झुलस गए थे कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। केजरीवाल ने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार लापता लोगों और मृतकों की पहचान के लिए मदद मुहैया करा रही है।’’ दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार की रात घटनास्थल का दौरा किया था।

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने शनिवार को कहा कि मुंडका अग्निकांड में लोगों की जान जाने से वह ‘‘बहुत दुखी’’ हैं। उन्होंने भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने का आह्वान किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पश्चिमी इलाके में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास स्थित चार मंजिला व्यावसायिक इमारत में शुक्रवार शाम आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य झुलस गए थे।

पुलिस ने कहा कि आग इमारत की पहली मंजिल से शुरू हुई, जिसमें सीसीटीवी कैमरा और राउटर निर्माण तथा उनकी पैकेजिंग कंपनी का कार्यालय था। दमकल अधिकारियों के मुताबिक आशंका है कि वातानुकूलित यंत्र (एसी) में विस्फोट होने से आग लगी होगी।

(भाषा से इनपुट के साथ)

टॅग्स :दिल्लीअग्निकांडअरविंद केजरीवालमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया