लाइव न्यूज़ :

मुनव्वर राना के बेटे ने अपने ऊपर हमले की साजिश खुद रची थी : पुलिस

By भाषा | Updated: July 2, 2021 19:37 IST

Open in App

रायबरेली (उप्र), दो जुलाई रायबरेली पुलिस ने शुक्रवार को दावा किया कि मशहूर शायर मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना ने कथित रूप से अपने ऊपर हमले की साजिश खुद रची थी और उसने ही अपने साथियों से गोली चलवाई। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

तबरेज राना पर हुए हमले का राजफाश पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान किया।

गौरतलब है कि 28 जून की शाम तबरेज राना पुत्र मुनव्वर राना लालकुआं नाका हिंडोला रतापुर के पास पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए रुका था, तभी दो मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों ने उस पर कथित रूप से जानलेवा हमला कर दिया। मामले में तबरेज ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को बताया कि घटना के बाद कोतवाली नगर और एसओजी टीम को बदमाशों की धरपकड़ के लिए लगाया गया था। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें यह सामने आया कि घटना जिस समय की बताई जा रही है उस समय तबरेज गाड़ी चला रहा था।

पुलिस के मुताबिक तबरेज ने बताया था कि घटना के वक्त उसके साथ एक व्यक्ति और था जबकि सीसीटीवी में वह अकेला दिख रहा है। पुलिस ने गहनता से पूछताछ की तो सामने आया कि तबरेज ने फरवरी 2021 में अपनी पैतृक संपत्ति में जमीन का एक हिस्सा बेच देया था। यह मुनव्वर राना और उनके भाइयों की संयुक्त संपत्ति है। जमीन बेचे जाने पर तबरेज के चाचा ने आपत्ति व्यक्त की थी।

एसपी ने बताया कि तबरेज ने अपने साथी हलीम व सुल्तान अली निवासीगण नयापुरवा के साथ खुद पर हमला कराने की साजिश रची। उनकी योजना थी कि यदि उस पर कोई गोली चला दे तो वह अपने चाचाओं के खिलाफ मामला दर्ज करा देगा और वे लोग संपत्ति विवाद से पीछे हट जाएंगे।

पुलिस के अनुसार तबरेज की तिलोई विधानसभा से चुनाव लड़ने की भी मंशा थी और उसने सोचा कि इस हमले से उसे सुरक्षाकर्मी मिल जाएंगे और मीडिया में कवरेज भी मिल जाएगा। पुलिस के मुताबिक उसने हलीम को चुनाव में होर्डिंग लगाने का ठेका देने की बात पर उसे राजी कर लिया। हलीम ने अपने साथी सत्येंद्र त्रिपाठी व शुभम सरकार के साथ पूरी योजना बनाई। इसी के तहत उन्होंने पेट्रोल पंप पर तबरेज की गाड़ी पर गोली चलाई और फरार हो गए। पुलिस टीम ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र