मुंबईः मरीज की मौत के बाद परिजनों ने नायर अस्पताल के तीन रेजिडेंट डॉक्टरों पर किया हमला

By भाषा | Updated: July 15, 2019 05:02 IST2019-07-15T05:02:45+5:302019-07-15T05:02:45+5:30

गंभीर रूप से बीमार राजकिशोर दीक्षित (50) की इलाज के दौरान मौत होने के बाद शाम को उनके परिजनों ने डॉक्टरों पर हमला किया

mumbeeh mareej kee maut ke baad parijanon ne naayar aspataal ke teen rejident doktaron par kiya hamala 87/5000 Mumbai: After the patient's death, relatives attacked the three doctors of Nayar Hospital | मुंबईः मरीज की मौत के बाद परिजनों ने नायर अस्पताल के तीन रेजिडेंट डॉक्टरों पर किया हमला

मुंबईः मरीज की मौत के बाद परिजनों ने नायर अस्पताल के तीन रेजिडेंट डॉक्टरों पर किया हमला

मुंबई, 14 जुलाईः मध्य मुंबई में नगर निगम संचालित नायर अस्पताल के तीन रेजिडेंट डॉक्टरों पर रविवार को एक मरीज के परिजनों ने हमला किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि गंभीर रूप से बीमार राजकिशोर दीक्षित (50) की इलाज के दौरान मौत होने के बाद शाम को उनके परिजनों ने डॉक्टरों पर हमला किया।

उन्होंने बताया, ‘‘जैसे ही चिकित्सकों ने मरीज को मृत घोषित किया, तभी उनके 13 से 15 रिश्तेदारों ने वार्ड संख्या 23 में अफरा-तफरी मचा दी और डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। उन्होंने सुरक्षा गार्डों के साथ-साथ डॉक्टरों पर भी हमला कर दिया।’’ उनके परिजनों ने अस्पताल के संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया।

Web Title: mumbeeh mareej kee maut ke baad parijanon ne naayar aspataal ke teen rejident doktaron par kiya hamala 87/5000 Mumbai: After the patient's death, relatives attacked the three doctors of Nayar Hospital

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे