लाइव न्यूज़ :

मुंबई के शीर्ष पुलिस अधिकारी का स्थानांतरण एमवीए सरकार का छवि बचाने का प्रयास: भाजपा

By भाषा | Updated: March 17, 2021 20:06 IST

Open in App

मुंबई, 17 मार्च भाजपा की महाराष्ट्र इकाई ने बुधवार को मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के स्थानांतरण को महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार की छवि बचाने की कोशिश (डैमेज कंट्रोल) करार दिया।

विपक्षी पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि यहां उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के बाहर सुरक्षा से जुड़ा मामला राज्य के गृह विभाग से जुड़ा हो सकता है।

राज्य सरकार ने अंबानी के घर के बाहर विस्फोटकों के मिलने संबंधी घटनाक्रम पर हो रही आलोचना के बाद बुधवार को सिंह का स्थानांतरण कर दिया था और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हेमंत नागराले को उनके स्थान पर नियुक्त किया था।

इस घटनाक्रम के बारे में बात करते हुए राज्य विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर ने कहा, ‘‘मुंबई पुलिस आयुक्त का स्थानांतरण एमवीए सरकार का ‘‘डैमेज कंट्रोल’’ कदम है। मुझे लगता है कि एनआईए जांच से राज्य के गृह विभाग के साथ भी संबंध का खुलासा हो सकता है। अगर इतने उच्च स्तर का कोई व्यक्ति इसमें शामिल होता है, तो उनके नाम निश्चित रूप से सामने आने चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत से संवेदनहीन बनी हुई है। विस्फोटक से जुड़ी और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos