लाइव न्यूज़ :

मुंबई के नए पुलिस आयुक्त ने 26/11 हमलों के दौरान निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका

By भाषा | Updated: March 17, 2021 21:56 IST

Open in App

मुंबई, 17 मार्च वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं बुधवार को मुंबई के नए पुलिस आयुक्त नियुक्त किए गए हेमंत नागराले ने देश की वाणिज्यिक राजधानी में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमलों के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और दक्षिणी मुंबई में आरडीएक्स से भरा एक बैग बरामद कर इसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया था।

नागराले उस समय प्रतिनियुक्ति पर महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी में सतर्कता निदेशक के रूप में तैनात थे और वह कोलाबा क्षेत्र में पुलिस क्वार्टर क्षेत्र में रहते थे जिसे आतंकवादियों ने निशाना बनाया था।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘आतंकी हमलों के दौरान, नागराले मदद करने के लिए खुद अपने घर से बाहर निकले। वह जब आतंकी हमले की चपेट में आए होटल ताज क्षेत्र में पहुंचे तो वहां उन्हें पास में आरडीएक्स से भरा एक बैग मिला। उन्होंने इसे तुरंत एक सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और इस तरह अनेक लोगों का जीवन बचाया।’’

उन्होंने कहा कि वर्ष 1987 बैच के अधिकारी नागराले ने बाद में बम निरोधक दस्ते को बुला लिया।

इसके बाद, नागराले चार अन्य पुलिसकर्मियों के साथ होटल ताज में घुसे जहां उन्होंने कई घायल लोगों को बचाने तथा उन्हें अस्पताल पहुंचाने में मदद की। उन्होंने कई शव भी बाहर निकाले।

गोल्फर और टेनिस खिलाड़ी नागराले को राष्ट्रपति का पुलिस पदक, विशेष सेवा पदक और आंतरिक सुरक्षा पदक जैसा सम्मान भी मिल चुका है।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस महानिदेशक कार्यालय में विशेष पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान नागराले ने मुंबई पुलिस कुटुंब आरोग्य योजना को नया रूप प्रदान किया और 2011-12 में खर्च में दस करोड़ रुपये तक की कमी ले आए।

उन्होंने कहा कि नागराले ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ समन्वय किया और सीएसडी कैंटीन की तरह ही केंद्रीय पुलिस कैंटीन योजना को क्रियान्वित करने में मदद की तथा महाराष्ट्र में इस तरह की 40 कैंटीन स्थापित कीं।

मुंबई में संयुक्त पुलिस आयुक्त (प्रशासन) के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान नागराले ने आवंटन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आवासीय क्वार्टर आवंटन नीति का मसौदा तैयार किया जिसकी पुलिस बल ने सराहना की।

वर्ष 2014 में नागराले के पास कुछ समय के लिए मुंबई के पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी रहा।

नागराले अब परमबीर सिंह की जगह मुंबई के पुलिस आयुक्त बने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू