मुंबई की लाइफ लाइन उपनगरीय ट्रेन सेवा हुई बहाल, केवल आवश्यक कर्मियों के लिए लिया गया फैसला

By भाषा | Updated: June 16, 2020 05:26 IST2020-06-16T05:26:46+5:302020-06-16T05:26:46+5:30

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर कहा कि मुंबई में राज्य द्वारा घोषित आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों के लिये उपनगरीय रेल सेवायें शुरु कर दी गयी हैं।

Mumbai's lifeline suburban train service restored, decision taken only for essential personnel | मुंबई की लाइफ लाइन उपनगरीय ट्रेन सेवा हुई बहाल, केवल आवश्यक कर्मियों के लिए लिया गया फैसला

क्षमता से कम यात्रियों के साथ चलेंगी लोकल ट्रेन (फाइल फोटो)

Highlightsकोविड-19 से प्रभावित मुंबई को रेलवे के इस कदम से बड़ी राहत मिली है।स्टेशनों पर सामाजिक दूरी संबंधी दिशानिर्देशों का पालन किया गया।

मुंबईमुंबई की "जीवन रेखा" कही जाने वाली उपनगरीय रेल सेवाएं लगभग तीन महीने बाद वापस पटरी पर लौट आयीं और रेलवे ने सोमवार को आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मियों के लिए चुनिंदा सेवाएं बहाल कर दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे ने ‘चुनिंदा उपनगरीय सेवाओं’ को मुख्य लाइन तथा हार्बर लाइन पर केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मियों के लिये बहाल करने का निर्णय किया है।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया, ‘‘मुंबई में राज्य द्वारा घोषित आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों के लिये उपनगरीय रेल सेवायें शुरु कर दी गयी हैं। कोविड-19 से प्रभावित मुंबई को रेलवे के इस कदम से बड़ी राहत मिली है।’’ एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिम रेलवे की 162 उपनगरीय सेवाएं सोमवार को फिर शुरू हुईं। उन्होंने कहा कि यह सेवा केवल राज्य सरकार द्वारा घोषित आवश्यक कर्मचारियों के लिए है। उन्होंने कहा कि स्टेशनों पर सामाजिक दूरी संबंधी दिशानिर्देशों का पालन किया गया।

उन्होंने कहा कि यात्रियों को सड़क मार्ग की तुलना में कम समय में अपने कार्यालय पहुंचने की खुशी थी। मुंबई में एक डॉक्टर ने आवश्यक कर्मचारियों के लिए स्थानीय ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू करने को बड़ी राहत बताया। उन्होंने कहा कि वह खुश हैं क्योंकि ट्रेनों से उनके कर्मचारियों को आने-जाने में आसानी होगी और उन्हें कोविड-19 से प्रभावी ढंग से लड़ने में मदद मिलेगी।

इन ट्रेनों में 1200 लोगों के बैठने की क्षमता होती है लेकिन सिर्फ 700 लोगों को होगी अनुमति-

अधिकारी ने बताया कि पहली ट्रेन सुबह विरार से चर्चगेट के लिए रवाना हुई। मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे ने ट्वीट किया, ‘‘ मुख्य और हार्बर लाइनों पर 15 जून से चुनिंदा उपनगरीय ट्रेनों के परिचालन का निर्णय मानक संचालन पक्रिया और नियमों के तहत सिर्फ आवाजाही के लिए किया जाएगा।’’

इन ट्रेनों में 1,200 लोगों के बैठने की क्षमता होती है लेकिन अभी सिर्फ 7,00 लोग ही ट्रेन में सवार हो सकते हैं। आंशिक तौर पर ट्रेनों का परिचालन बहाल होने से आवश्यक सेवाओं के 1.25 लाख कर्मियों को राहत मिलेगी। अधिकारी ने बताया कि पहचान पत्र के आधार पर कर्मचारियों को स्टेशनों पर प्रवेश दिया जाएगा। महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस के 2786 नए मामले सामने आए और अब संक्रमितों की संख्या 1,10,744 हो गई। वहीं इस घातक बीमारी के कारण अब तक 4128 लोगों की मौत हो चुकी है।  

Web Title: Mumbai's lifeline suburban train service restored, decision taken only for essential personnel

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे