लाइव न्यूज़ :

वाजे की गिरफ्तारी के बाद मुंबई की सीआईयू को नया प्रमुख मिला

By भाषा | Updated: March 31, 2021 21:49 IST

Open in App

मुंबई, 31 मार्च पुलिस निरीक्षक मिलिंद काठे को मुंबई की अपराध खुफिया शाखा (सीआईयू) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। शाखा के पूर्व प्रमुख सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे की एनआईए द्वारा गिरफ्तारी के कारण पद खाली हो गया था।

एक अधिकारी ने बुधवार को काठे की नियुक्ति की जानकारी दी।

सीआईयू फिलहाल टीआरपी घोटाला, ऋतिक रोशन-कंगना रनौत ईमेल मामला, सोशल मीडिया फर्जी प्रभाव बनाने वालों से जुड़ा मामला, डीसी अवंती कार फाइनेंस घोटाले आदि मामलों की जांच कर रही है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मिलिंग भराम्बे ने मंगलवार को काठे को सीआईयू का प्रभारी नियुक्त करने के आदेश पर हस्ताक्षर किये।

साथ ही मुंबई पुलिस के 25 अधिकारियों को भी अपराध शाखा में भेजा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि काठे हाल में अपराध शाखा की यूनिट-2 के साथ काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस निरीक्षक प्रशांत पवार को भी सीआईयू में भेजा गया हैं

काठे पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) में भी काम कर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह