लाइव न्यूज़ :

मुंबई का भायखला चिड़ियाघर एक नवंबर से खुल जाएगा

By भाषा | Updated: October 28, 2021 20:22 IST

Open in App

मुंबई, 28 अक्टूबर बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि भायखला चिड़ियाघर के नाम से मशहूर वीरमाता जीजामाता उद्यान एक नवंबर से आगंतुकों के लिए खुल जाएगा

नगर निकाय ने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के बीच अप्रैल में चिड़ियाघर को बंद कर दिया था।

बीएमसी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, चिड़ियाघर आगंतुकों के लिए सुबह 9.30 से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा, जबकि सैर करने वाले सुबह 6 बजे से 8.30 बजे के बीच परिसर का उपयोग कर सकते हैं।

''रानी चा बाग'' के नाम से जाना जाने वाला चिड़ियाघर बड़ी संख्या में जानवरों और विदेशी पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों तथा कई प्रकार के पेड़ों-पौधों का घर है।

विज्ञप्ति में आगे कहा गया है कि चिड़ियाघर की टिकट खिड़कियां शाम 5.30 बजे के बजाय शाम 4 बजे बंद कर दी जाएंगी, और भीड़ बढ़ने पर किसी भी समय प्रवेश रोक दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?