लाइव न्यूज़ :

टीके की दोनों खुराक ले चुके मुंबईवासी 15 अगस्त से लोकल ट्रेनों में कर सकते हैं यात्रा: ठाकरे

By भाषा | Updated: August 8, 2021 22:10 IST

Open in App

मुंबई, आठ अगस्त महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को घोषणा की कि कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके मुंबईवासी 15 अगस्त से लोकल ट्रेनों में यात्रा कर सकते हैं, लेकिन इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए दूसरी खुराक के बाद 14 दिन का अंतराल होना जरूरी है।

ठाकरे ने एक ‘लाइव वेबकास्ट’ में यह भी कहा कि उनकी सरकार दुकानों, मॉल, रेस्तरां और धार्मिक स्थलों को छूट देने पर विचार कर रही है और सोमवार को कोरोना वायरस कार्यबल की बैठक के बाद निर्णय लिया जाएगा।

महानगर में उपनगरीय ट्रेन सेवाएं इस साल अप्रैल में निलंबित कर दी गई थी, जब राज्य में महामारी की दूसरी लहर के दौरान कोविड-19 के मामले चरम पर थे। वर्तमान में, सिर्फ सरकारी कर्मचारियों और आवश्यक सेवा से जुड़े कर्मियों को ही लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति प्राप्त है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘टीके की दोनों खुराक ले चुके लोगों को 15 अगस्त से लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति होगी। जिन लोगों ने कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक के बाद 14 दिन की अवधि पूरी कर ली है वे रेलवे पास के लिए विशेष रूप से बनाए गए ऐप पर आवेदन कर सकते हैं और वे इसे अपने संबंधित स्थानीय वार्ड कार्यालयों से प्राप्त कर सकते हैं।’’

ठाकरे ने कहा, ‘‘अभी तक मुंबई में 19 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है।’’ उन्होंने कहा कि जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है, वे ये पास ऑफलाइन प्राप्त कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘वायरस अब भी हमारे आसपास मौजूद है और हमे निश्चिंत नहीं होना चाहिए। मैं समझ सकता हूं कि आपका धैर्य कम हो रहा है। लेकिन कृपया धैर्य नहीं खोएं। ’’

उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं वहां पाबंदी बनाए रखनी होगी।

उन्होंने कहा कि पुणे, अहमदनगर, सोलापुर, कोल्हापुर, सांगली, सतारा, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरि, बीड जिलों में स्थिति चिंता का विषय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे में इन जिलों में स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी बढ़ गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू