लाइव न्यूज़ :

टीके की दोनों खुराक ले चुके मुंबईवासी 15 अगस्त से लोकल ट्रेन में कर सकते हैं सफर: ठाकरे

By भाषा | Updated: August 8, 2021 21:11 IST

Open in App

मुंबई, आठ अगस्त महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को घोषणा की कि कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके मुंबई के निवासी 15 अगस्त से लोकल ट्रेनों में सफर कर सकते हैं।

ठाकरे ने एक लाइव वेबकास्ट में कहा कि जिन लोगों ने कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक के बाद 14 दिन की अवधि पूरी कर ली है वे रेलवे पास के लिए विशेष रूप से बनाए गए ऐप पर आवेदन कर सकते हैं और वे इसे अपने संबंधित स्थानीय वार्ड कार्यालयों से प्राप्त कर सकते हैं।

ठाकरे ने कहा, ‘‘अभी तक मुंबई में 19 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है।’’ उन्होंने कहा कि जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है, वे ये पास ऑफलाइन प्राप्त कर सकते हैं।

वर्तमान में, आम लोगों को मुंबई उपनगरीय ट्रेनों में चढ़ने की अनुमति नहीं है। लोकल ट्रेनें केवल आवश्यक क्षेत्रों और सरकारी सेवाओं में कार्यरत लोगों के लिए संचालित की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार दुकानों, मॉल, रेस्तरां और धार्मिक स्थलों को छूट देने पर विचार कर रही है और सोमवार को कार्यबल की बैठक के बाद निर्णय लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है