मुंबई: वडाला में पुरानी दुश्मनी को लेकर युवक की हत्या

By भाषा | Updated: December 24, 2021 17:07 IST2021-12-24T17:07:40+5:302021-12-24T17:07:40+5:30

Mumbai: Youth killed over old enmity in Wadala | मुंबई: वडाला में पुरानी दुश्मनी को लेकर युवक की हत्या

मुंबई: वडाला में पुरानी दुश्मनी को लेकर युवक की हत्या

मुंबई, 24 दिसंबर मुंबई के वडाला में एक व्यक्ति को 25 वर्षीय एक युवक की, पुरानी दुश्मनी की वजह से हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि हैदर शेख (30) ने वडाला ट्रक टर्मिनल पुलिस थाना क्षेत्र में भारतीय कमल नगर में बुधवार रात करीब 10 बजकर 45 मिनट पर अकरम शेख पर चाकू से हमला कर दिया था। बाद में गर्दन, गले और सीने में गंभीर जख्म के इलाज के दौरान अकरम की मौत हो गई।

डब्ल्यूटीटी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बतयाा कि हैदर शेख ने पूछताछ के दौरान यह स्वीकार किया कि पुरानी दुश्मनी की वजह से गुस्से में उसने अकरम की हत्या कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mumbai: Youth killed over old enmity in Wadala

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे