लाइव न्यूज़ :

मुंबई के युवा को लंदन के गूगल ऑफिस में मिली नौकरी, 1.2 करोड़ रुपये का पैकेज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2019 15:07 IST

कुछ ऑनलाइन इंटरव्यू के बाद इसी महीने की शुरुआत में अब्दुल्ला खान को लंदन के गूगल ऑफिस में फाइनल इंटरव्यू के लिया बुलाया गया था।

Open in App

मुंबई के अब्दुल्ला खान (21) भले ही आईआईटी प्रवेश परीक्षा में कभी क्वॉलीफाई नहीं कर सके लेकिन अब उनके पास ऐसा ऑफर है जिसे देख आईआईटी के छात्र भी ईर्ष्या करेंगे। गूगल ने उन्हें 1.2 करोड़ सालाना पैकेज का प्रस्ताव दिया है। औसतन गैर-आईआईटी से ग्रेजुएट हुए छात्रों को करीब 4 लाख रुपये प्रतिवर्ष के हिसाब से पैकेज मिलता है। 

अब्दुल्ला मुंबई के मीरा रोड स्थित श्री एलआर तिवारी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र हैं। गूगल ने कॉम्पटेटिव प्रोग्रामिंग चैलेंजेज का आयोजन करने वाली एक वेबसाइट पर अब्दुल्ला का प्रोफाइल देखने के बाद उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया था।

कुछ ऑनलाइन इंटरव्यू के बाद इसी महीने की शुरुआत में खान को लंदन के गूगल ऑफिस में फाइनल इंटरव्यू के लिया बुलाया गया। खान की गूगल की ओर से प्रस्तावित बेसिक सैलरी करीब 54.5 लाख रुपये सलाना है। साथ ही 15 प्रतिशत बोनस और चार वर्षों में स्टॉक विकल्प के तहत 58.9 लाख रुपये हैं। कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहे अब्दुल्ला अपने कोर्स के आखिरी साल में हैं। वह सितंबर में गूगल की 'साइट रिलायबिलिटी इंजीनियरिंग टीम' से जुड़ेंगे।

टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) के मुताबिक अब्दुल्ला खान को इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसे गूगल में इतना बड़ा ऑफर मिलेगा। अब्दुल्ला ने बताया, 'मैं इन प्रतियोगिताओं में बस मजे के लिए हिस्सा लेता था। मैं तो जानता भी नहीं था कि कंपनियां ऐसी साइट पर जाकर प्रोगामर का प्रोफाइल भी देखती हैं।'

अब्दुल्ला खान ने कहा कि 'यह मेरे जीवन का सीखने का सबसे अच्छा अनुभव होगा।' खान ने अपनी स्कूली शिक्षा सऊदी अरब में पूरी की और 12वी कक्षा के बाद वह मुंबई आये।

टॅग्स :मुंबईगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल