मुंबई: बांद्रा में असलहे रखने के आरोप में युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 1, 2021 20:28 IST2021-01-01T20:28:04+5:302021-01-01T20:28:04+5:30

Mumbai: Youth arrested in Bandra | मुंबई: बांद्रा में असलहे रखने के आरोप में युवक गिरफ्तार

मुंबई: बांद्रा में असलहे रखने के आरोप में युवक गिरफ्तार

मुंबई, एक जनवरी मुंबई के बांद्रा में पुलिस ने 22 वर्षीय एक युवक को एक कार्बाइन, तीन पिस्तौल, दो मैग्जीन और 15 कारतूस रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

असलहों की बिक्री के बारे में जानकारी मिलने पर कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने बृहस्पतिवार को बांद्रा टर्मिनल रोड पर योजना बनाकर प्रसाद उर्फ प्रवीण बोरडे को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस को 'मेड इन जापान' टैग, तीन पिस्तौल, दो मैगजीन और 15 कारतूस के साथ कार्बाइन वाला बैग मिला।

उन्होंने कहा कि जांच में पता चला कि आरोपी के पास कथित तौर पर अवैध हथियार थे। जब्त किए गए सामान का मूल्य लगभग 3.75 लाख रुपये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mumbai: Youth arrested in Bandra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे