लाइव न्यूज़ :

टॉयलेट के पास किसी दूसरे युवक से महिला कर रही थी बात, बॉयफ्रेंड ने गुस्से में आकर जड़ा तमाचा, मौत

By भाषा | Updated: December 1, 2019 20:40 IST

बॉयफ्रेंड का थप्पड़ लगने के बाद महिला जमीन पर गिर गई, जिसके बाद उसे घाटकोपर में राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।"

Open in App

मुंबई में मानखुर्द रेलवे स्टेशन के निकट पुरुष मित्र (ब्वॉयफ्रेंड) के कथित तौर पर थप्पड़ मारने से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को सीता प्रधान नामक महिला को सार्वजनिक शौचालय के निकट किसी अन्य व्यक्ति से बात करता देख उसके ब्वायफ्रैंड राजू पुजारी याल्लपा ने उसे थप्पड़ मार दिया।

उन्होंने कहा, "याल्लपा का थप्पड़ लगने के बाद वह जमीन पर गिर गई, जिसके बाद उसे घाटकोपर में राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।"

मानखुर्द पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक नितिन बोहाडे ने बताया कि इस संबंध में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने कहा, "हम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यालप्पा को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।" 

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल