लालबागचा राजा गणपति द्वार पहुंचे अमित शाह, ‘सह्याद्री गेस्ट हाउस’ में तावडे से मिले, मराठा आरक्षण आंदोलन पर सीएम फडणवीस से ली जानकारी
By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 30, 2025 15:29 IST2025-08-30T14:49:12+5:302025-08-30T15:29:59+5:30
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संयुक्त महासचिव अतुल लिमये, महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण और नवनियुक्त मुंबई भाजपा प्रमुख अमीत साटम के साथ भी बातचीत की।

photo-ani
मुंबईः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुंबई दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर गए और बाद में अपने परिवार के सदस्यों के साथ प्रसिद्ध लालबागचा राजा गणपति के दर्शन किए। शाह ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राज्य भाजपा नेताओं के साथ भी बैठक की। शाह शुक्रवार रात शहर पहुंचे थे। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संयुक्त महासचिव अतुल लिमये, महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण और नवनियुक्त मुंबई भाजपा प्रमुख अमीत साटम के साथ भी बातचीत की। पार्टी सूत्रों ने बताया कि बाद में शाह ने सीएम फडणवीस के आधिकारिक आवास 'वर्षा' का दौरा किया। उसके बाद केंद्रीय मंत्री ने अपनी वार्षिक परंपरा के तहत अपने परिवार के सदस्यों के साथ प्रसिद्ध लालबागचा राजा गणेश मंडल का दौरा किया।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Union Home Minister Amit Shah visits Lord Ganesh pandal in Bandra (West) and offers prayers to Him. He also paid tribute to Ahilyabai Holkar. pic.twitter.com/VxqXA0AOy8
— ANI (@ANI) August 30, 2025
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Union Home Minister Amit Shah, along with his son ICC chairman Jay Shah and the rest of the family, has the darshan of Lord Ganesh at Lalbaugcha Raja and offers prayers here. pic.twitter.com/3uawryruPB— ANI (@ANI) August 30, 2025
मराठा आरक्षण विरोध के बीच अमित शाह मुंबई पहुंचे। सीएम फडणवीस और डिप्टी सीएम शिंदे भी उनके साथ थे। शाह का बांद्रा पश्चिम और अंधेरी पूर्व में गणेश पंडालों का दौरा करने का भी कार्यक्रम है।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे ने यहां ‘सह्याद्री गेस्ट हाउस’ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। पार्टी सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
#WATCH | Mumbai: Union Home Minister Amit Shah arrives at the residence of Maharashtra CM Devendra Fadnavis and offers prayers to Lord Ganesh. Deputy CM Eknath Shinde is also here. pic.twitter.com/D8yaq3qXNz
— ANI (@ANI) August 30, 2025
शाह शुक्रवार रात शहर पहुंचे और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनका स्वागत किया। पार्टी के एक सूत्र के अनुसार, तावडे ने शुक्रवार रात शाह से मुलाकात की और माना जा रहा है कि उन्होंने आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव, बिहार विधानसभा चुनाव एवं संगठनात्मक मामलों पर चर्चा की।
सूत्र ने बताया कि मराठा आरक्षण आंदोलन के संबंध में शाह मुख्यमंत्री फडणवीस एवं मंत्री आशीष शेलार से और जानकारी ली। शेलार मराठा आरक्षण मामले पर मंत्रिमंडलीय उप-समिति के सदस्य हैं। शाह गणेश चतुर्थी संबंधी अपनी वार्षिक परंपरा का पालन करते हुए दिन में लालबागचा राजा पंडाल में दर्शन किए।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार रात मुंबई पहुंचे। उनका स्वागत करने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। राज्य सरकार के सह्याद्रि अतिथि गृह में ठहरेऔर शनिवार सुबह लालबागचा राजा गणपति के दर्शन किए। शाह ऐसे समय में मुंबई पहुंचे हैं जब मनोज जरांगे के नेतृत्व में मराठा आरक्षण के लिए यहां आंदोलन शुरू किया गया है।