लाइव न्यूज़ :

मुंबई टीकाकरण धोखाधड़ी : आरोपी चिकित्सक ने अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की

By भाषा | Updated: June 22, 2021 22:31 IST

Open in App

मुंबई, 22 जून मुंबई के उपनगर कांदिवली स्थित एक हाउसिंग सोसाइटी में कोविड-19 टीकाकरण धोखाधड़ी में शामिल एक चिकित्सक ने एक सत्र अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है ।

​ दिनदोशी सत्र अदालत में गिरफ्तारी से राहत के लिए जमानत याचिका दाखिल करते हुए डॉ मनीष त्रिपाठी ने कहा कि इस मामले में मुख्य आरोपी शिवम अस्पताल है।

अधिवक्ता आदिल खतरी के माध्यम से दायर इस याचिका में कहा गया है कि मुंबई पुलिस राजनीतिक रसूख रखने वाले अस्पताल के ताकतवर मालिकों को बचाने का प्रयास कर रही है।

याचिका में आगे कहा गया है कि आरोपी ने जांच के दौरान सहयोग किया था और 15 जून को बयान भी दिया था ।

पुलिस को दी गई शिकायत में हाउसिंग सोसाइटी ने आरोप लगाया था कि परिसर में कोविड-19 टीकाकरण शिविर आयोजित करने वाले लोगों ने उन्हें धोखा दिया। शिविर आयोजित करने वाले लोगों के एक अस्पताल का प्रतिनिधि होने का दावा करते हुए सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने यह आशंका जतायी कि उन्हें जो टीका लगाया गया है वह नकली हो सकता है।

अदालत इस मामले की सुनवाई अब 25 जून को करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस