लाइव न्यूज़ :

मुंबई : उपहार नहीं मिलने पर, किन्नर समेत दो लोगों ने की बच्ची की हत्या

By भाषा | Updated: July 9, 2021 21:42 IST

Open in App

मुंबई, नौ जुलाई दक्षिण मुंबई के कफ परेड इलाके में दो लोगों ने एक तीन महीने की बच्ची का कथित रूप से अपहरण करने के बाद उसे नदी में फेंक दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में से एक किन्नर है और उन्होंने बच्ची के माता-पिता से कुछ नकदी, नारियल और एक साड़ी की मांग की थी। मांग पूरी नहीं होने पर दोनों ने बच्ची का अपहरण करने के बाद उसे नदी में फेंक दिया, जिसके कारण बच्ची की मौत हो गयी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मामला उस समय सामने आया जब लापता बच्ची का शव शुक्रवार की सुबह नदी में पाया गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी किन्नर बच्ची को आशीर्वाद देने के लिए उसके घर गयी थी और उसने तभी बच्ची के माता-पिता से कुछ नकदी, नारियल और एक साड़ी की मांग की थी, लेकिन बच्ची के माता-पिता ने यह देने से इनकार कर दिया। इसके कारण आरोपी और बच्ची के माता-पिता के बीच बहस भी हुई थी।

आरोपी किन्नर ने इसके बाद बृहस्पतिवार शाम को बच्ची का अपहरण कर लिया और फिर बाद में उसे नदी में फेंक दिया। बच्ची के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शुरुआत में अपहरण का मामला दर्ज किया था, लेकिन बाद में बच्ची का शव बरामद होने के बाद आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत भी मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो