लाइव न्यूज़ :

मुंबई: दो सौ लोगों के कॉल विवरण बेचने के आरोप में गोरेगांव के दो व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 8, 2021 15:51 IST

Open in App

मुंबई, आठ फरवरी मुंबई पुलिस ने लगभग दो सौ लोगों के कॉल विवरण और बैंक खातों की जानकारी अवैध रूप से खरीदने और बेचने के आरोप में गोरेगांव के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शनिवार रात को अपराध शाखा ने शैलेश मांजरेकर और राजेंद्र साउ नामक आरोपियों को गिरफ्तार किया।

अपराध शाखा के अधिकारी ने कहा कि आरोपियों के पास से पुलिस ने छह मोबाइल फोन, लगभग दो सौ लोगों के कॉल विवरण से भरी एक पेन ड्राइव, सीडीआर प्रिंट आउट, तीन लैपटॉप, एक आईपैड और अन्य सामान बरामद किया गया।

उन्होंने कहा कि नियमानुसार, केवल पुलिस और कुछ अन्य विभागों के लोगों को ही अनुमति लेकर कॉल विवरण प्राप्त करने का अधिकार है।

अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा को आरोपियों द्वारा संचालित गोरेगांव स्थित एक कंपनी के बारे में पता चला।

उन्होंने कहा कि आरोपियों ने दावा किया कि वह एक निजी खुफिया एजेंसी चलाते हैं।

गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार को कंपनी के कार्यालय की तलाशी ली और दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी ने अनुसार, आरोपियों ने पुलिस को बताया कि हरियाणा का एक व्यक्ति और दिल्ली की एक महिला उन्हें कॉल विवरण और अन्य जानकारियां देते थे।

अधिकारी ने कहा, “पुलिस की एक विशेष टीम मामले की छानबीन कर रही है और सात अन्य वांछित आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। हमें शक है कि इस गिरोह में कई लोग शामिल हो सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर