लाइव न्यूज़ :

मुंबई : गैंगस्टर अरुण गवली के दबदबे वाली जगह दगडी चॉल पर बनेंगी दो बहुमंजिला इमारतें

By भाषा | Updated: May 21, 2021 17:06 IST

Open in App

मुंबई, 21 मई एक समय अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली की आपराधिक गतिविधियों के गढ़ रहे भायकला इलाके के दगडी चॉल का पुनर्विकास किया जाएगा।

अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि चॉल को गिराकर उसके स्थान पर 40 मंजिला दो इमारतें खड़ी की जाएंगी।

यह चॉल चार मंजिला है और इसमें 10 ढांचे हैं। इनमें 350 से अधिक किराएदार रहते हैं। इसका निर्माण कपड़ा मिल में काम करने वाले कर्मचारियों के रहने के लिए किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि चॉल के मूल किरायेदार, जिन्होंने पूरी जिंदगी 120 वर्गफुट के घर में बिता दिया, उन्हें बहुमंजिला इमारत में 450 वर्ग फुट में बना अपार्टमेंट मिलेगा।

उन्होंने बताया कि इमारत के मालिक ने इसके पुनर्विकास का प्रस्ताव भेजा था जिसे महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) ने मंजूर कर लिया है।

बता दें कि गवली इस चॉल के मालिक हैं जिसे एक समय उनके गढ़ के रूप में जाना जाता था।

म्हाडा के मुंबई इमारत मरम्मत और पुनर्विकास बोर्ड के अध्यक्ष विनोद घोषाल्कर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बताया कि चॉल परिसर में मौजूद ढांचे 100 साल से अधिक पुराने हैं और जर्जर अवस्था में हैं।

उन्होंने बताया, ‘‘मालिक और किरायेदार एक साथ आए और जनवरी में परिसर के पुनर्विकास का प्रस्ताव जमा किया। नियमों के तहत पुनर्विकास योजना में मालिक को प्रथमिकता दी जाती है।’’

गौरतलब है कि यह चॉल वर्ष 1970 से ही चर्चा में है जब अरुण गवली और उसके भाई पप्पा गवली ने अपनी आपराधिक गतिविधियां शुरू की।

सेवानिवृत्त सहायक पुलिस आयुक्त सुरेश वलीशेट्टी ने बताया कि गवली चॉल में ही ‘दरबार’ लगाता था और अकसर वह समझौते कराने की जगह होती थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया