मुंबई : मूसलाधार बारिश के कारण तुलसी झील उफान पर

By भाषा | Updated: July 16, 2021 17:08 IST2021-07-16T17:08:55+5:302021-07-16T17:08:55+5:30

Mumbai: Tulsi lake in spate due to torrential rains | मुंबई : मूसलाधार बारिश के कारण तुलसी झील उफान पर

मुंबई : मूसलाधार बारिश के कारण तुलसी झील उफान पर

मुंबई, 16 जुलाई मुंबई और उसके उपनगरीय इलाकों में मूसलाधार बारिश के कारण शुक्रवार को तुलसी झील उफान पर है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने आज इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि मुंबई को पेयजल की आपूर्ति करने वाले सात जलाशयों में तुलसी झील भी शामिल है।

बीएमसी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, उपनगरीय मुंबई के संजय गांधी नेशनल पार्क में स्थित तुलसी झील के पूरी तरह भरने के बाद उसमें से सुबह करीब 11 बजे पानी बाहर बहने लगा।

तुलसी झील मुंबई को पेय जल की आपूर्ति करने वाली सात झीलों में सबसे छोटी है और इसकी क्षमता 804.6 करोड़ लीटर की है। शहर को झील से रोजाना 1.8 करोड़ लीटर जलापूर्ति होती है।

बीएमसी ने बताया, ‘‘पिछले कुछ दिनों से झील के आसपास के क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो रही थी, जिस कारण झील भरकर पानी बाहर बहने लगा।’’ उन्होंने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस साल झील में पानी जल्दी भर गया है।

तुलसी झील के उफान पर होने पर उससे बहने वाला पानी विहार झील में जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mumbai: Tulsi lake in spate due to torrential rains

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे