लाइव न्यूज़ :

मुंबई ट्रेन विस्फोट: दोषी ने जांच रिपोर्ट मांगने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की

By भाषा | Updated: December 11, 2020 16:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर वर्ष 2006 के मुंबई ट्रेन विस्फोट मामले के दोषियों में से एक ने दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर मुख्य सूचना आयुक्त के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें उसे मामले में महाराष्ट्र सरकार की जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया गया था।

याचिका दायर करने वाले एहतशाम कुतुबुद्दीन सिद्दीक को मामले में मृत्युदंड सुनाया गया है।

उसने इस मामले में इंडियन मुजाहिदीन की संलिप्तता से संबंधित जांच पर आंध्र प्रदेश सरकार का डोजियर भी उपलब्ध कराए जाने की मांग की थी।

मुंबई में 11 जुलाई 2006 को पश्चिमी लाइन की कई लोकल ट्रेनों में भीषण आरडीएक्स विस्फोट हुए थे जिनमें 189 लोग मारे गए थे और 829 अन्य घायल हुए थे।

सिद्दीक ने दावा किया है कि मामले में उसे गलत फंसाया गया और यह उसके मानवाधिकार उल्लंघन के बराबर है।

उसके वकील ने शुक्रवार को सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति नवीन चावला के समक्ष दलील दी कि 2019 में उच्च न्यायालय ने आदेश दिया था कि मानवाधिकार उल्लंघन के मामले में सूचना के अधिकार के तहत कुछ सूचना उपलब्ध कराई जा सकती है।

अदालत ने दोषी की ओर से पेश वकील अर्पित भार्गव से कहा कि वह 2019 का आदेश प्रस्तुत करें।

इसके बाद अदालत ने मामले को 13 जनवरी 2021 को अगली सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया।

गृह मंत्रालय की ओर से पेश हुए केंद्र सरकार के वकीलों राहुल शर्मा और सी के भट्ट ने दोषी की याचिका का विरोध किया और कहा कि जो सूचना मांगी गई है, वह उपलब्ध नहीं कराई जा सकती।

उन्होंने दलील दी कि दोषी विगत में भी सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत कई बार इस तरह के आग्रह कर चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग