लाइव न्यूज़ :

मुंबई : महापरिनिर्वाण दिवस के लिए चैत्य भूमि के आसपास लगेंगे यातायात प्रतिबंध

By भाषा | Updated: December 3, 2021 13:39 IST

Open in App

मुंबई, तीन दिसंबर डॉ. बी. आर. आंबेडकर की पुण्यतिथि (महापरिनिर्वाण दिवस) पर छह दिसंबर को हजारों अनुयायियों के मध्य मुंबई के दादर में चैत्य भूमि आने की उम्मीद है, इसलिए शहर की पुलिस ने शनिवार से यातायात प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन का फैसला किया है। इस संबंध में एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, शनिवार से लोग डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि देने के लिए शहर में पहुंचने लगेंगे और उनमें से अधिकतर के मंगलवार तक यहां रहने की संभावना है।

यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘चैत्य भूमि के आसपास बड़े पैमाने पर भीड़ को देखते हुए, यातायात की आवाजाही को आसपास की सड़कों की ओर मोड़ दिया जाएगा। यातायात के सुचारू प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए शनिवार दोपहर से मंगलवार तक कुछ प्रतिबंध लगाए जाएंगे।’’

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि इन अस्थायी परिवर्तनों के तहत दादर पश्चिम में एस. के. बोले रोड, सिद्धि विनायक जंक्शन से हनुमान मंदिर तक एकतरफा मार्ग खुला रहेगा और मंदिर से कोई प्रवेश नहीं होगा। भवानी शंकर रोड, हनुमान मंदिर या दादर कबूतरखाना से गोखले रोड दक्षिण से लगने वाले चौक तक एक ही मार्ग यातायात के लिए खुला रहेगा। बेस्ट बसों और आपातकालीन या जरूरी सेवाओं को छोड़कर किसी वाहन का कोई प्रवेश नहीं होगा।

सिद्धि विनायक जंक्शन से हिंदुजा अस्पताल तक एसवीएस रोड सभी वाहनों के यातायात के लिए बंद रहेगा और स्थानीय निवासी हिंदुजा अस्पताल से रोड नंबर पांच, यानी पांडुरंग नाइक मार्ग चौक तक जा सकते हैं। बेस्ट बसों को छोड़कर, अन्य सभी भारी वाहनों और मालवाहकों को माहिम जंक्शन से मोरी रोड होते हुए सेनापति बापट रोड की ओर परिवर्तित मार्ग से जाना होगा।

भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार डॉ. आंबेडकर का अंतिम संस्कार चैत्य भूमि पर किया गया था। समाज सुधारक को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां आते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन