मुंबई यातायात पुलिसकर्मी को कार के बोनट पर बैठाकर एक किलोमीटर तक घसीटा, प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: October 1, 2021 00:18 IST2021-10-01T00:18:09+5:302021-10-01T00:18:09+5:30

Mumbai traffic policeman dragged for one kilometer after sitting on bonnet of car, FIR registered | मुंबई यातायात पुलिसकर्मी को कार के बोनट पर बैठाकर एक किलोमीटर तक घसीटा, प्राथमिकी दर्ज

मुंबई यातायात पुलिसकर्मी को कार के बोनट पर बैठाकर एक किलोमीटर तक घसीटा, प्राथमिकी दर्ज

मुंबई, 30 सितंबर मुंबई में एक कार चालक से यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन रोकने को कहे जाने के बाद उसने यातायात पुलिस के कांस्टेबल को बृहस्पतिवार को बोनट पर बैठाकर करीब एक किलोमीटर तक घसीटा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि उपनगर अंधेरी में डी एन नगर पुलिस ने घटना के बाद अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी चालक की इस हरकत को कई लोगों ने अपने मोबाइल में कैद किया है।

अधिकारी के मुताबिक, कांस्टेबल विजय सिंह गुरव अंधेरी में आजाद नगर मेट्रो स्टेशन के नीचे ड्यूटी पर तैनात थे, तभी एक कार गलत दिशा से घुसी और एस वी रोड की तरफ बढ़ी।

उन्होंने कहा कि कांस्टेबल ने कार चालक को वाहन रोकने का इशारा किया, लेकिन उसने कोई पहचान पत्र दिखाकर भागने की कोशिश की।

अधिकारी ने बताया कि हालांकि, गुरव कूदकर कार के बोनट पर चढ़ गया और चालक ने गति तेज कर दी। अधिकारी ने कहा कि कांस्टेबल को करीब एक किलोमीटर तक घसीटा गया जिसके बाद वह नीचे गिर गया।

स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो में कांस्टेबल को कार के बोनट पर बैठे और ड्राइवर द्वारा घसीटते देखा जा सकता है।

गुरव ने थाने पहुंचकर अज्ञात कार चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mumbai traffic policeman dragged for one kilometer after sitting on bonnet of car, FIR registered

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे