लाइव न्यूज़ :

Mumbai: दोपहिया वाहन पर पीछे बैठने वाले रहे होशियार, हेलमेट नहीं पहना तो 500 रुपये जुर्माना और लाइसेंस निलंबित, जानें ये नियम कब होंगे लागू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 7, 2022 19:37 IST

Mumbai: मुंबई के पुलिस आयुक्त संजय पांडेय ने सोमवार को मुंबईवासियों से हेलमेट संबंधी नियम का पालन करने का आग्रह किया था और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी। 

Open in App
ठळक मुद्देनियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी थी। लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित करेंगे।500 रुपये का जुर्माना लगाएंगे।

Mumbai: मुंबई में यातायात पुलिस चौकियां बृहस्पतिवार (नौ जून) से हेलमेट नहीं पहनने पर दोपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ पीछे बैठे लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई शुरू करेंगी। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मुंबई पुलिस ने हाल में एक अधिसूचना जारी करके दोपहिया वाहन पर पीछे बैठे लोगों के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया है।

पुलिस ने इस नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी थी। पुलिस उपायुक्त (यातायात) आर. रोशन ने कहा, ‘‘यदि दोपहिया वाहन चालक और उनके पीछे बैठने वाला व्यक्ति हेलमेट पहने बिना पाए जाएंगे, तो उनके खिलाफ बृहस्पतिवार से कार्रवाई की जाएगी। हम उनका लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित करेंगे और उन पर 500 रुपये का जुर्माना लगाएंगे।

सभी 50 यातायात चौकियों से उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है।’’ उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस चालान काटेगी और लोगों से कानून का पालन करने को कहेगी। मुंबई के पुलिस आयुक्त संजय पांडेय ने सोमवार को मुंबईवासियों से हेलमेट संबंधी नियम का पालन करने का आग्रह किया था और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी। 

टॅग्स :मुंबई पुलिसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं