लाइव न्यूज़ :

मुंबई: रंगदारी की साजिश रचने के आरोप में गैंगस्टर के तीन सहयोगी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 17, 2020 20:55 IST

Open in App

मुंबई, 17 नवंबर दक्षिण मुंबई के एक व्यापारी से रंगदारी वसूलने की साजिश के आरोप में भगोड़े गैंगस्टर फहीम मचमच के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा के रंगदारी निरोधी प्रकोष्ठ ने नालासोपारा निवासी विनो रमेश गायकवाड़ (38), कुर्ला निवासी फजलू रहमान उबेदु रहमान खान (47) और मोहम्मद यूसुफ अब्दुल शाह (32) को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि एक विशिष्ट सूचना के आधार पर शनिवार को कंजुरमार्ग इलाके में जाल बिछाकर गायकवाड़ को पकड़ा गया। उसके पास से देसी पिस्तौल, एक मैगजीन और दो कारतूस बरामद किये गए।

पूछताछ के दौरान यह पाया गया कि खान ट्रेन से मुंबई आ रहा था, जिसके बाद उसे कल्याण स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि तीसरे सहयोगी शाह को भी बाद में गिरफ्तार कर लिया गया ।

आरोपियों के पास से देश में निर्मित हथियार और अन्य सामान बरामद किये गए।

उन्होंने कहा कि जांच से पता चला है कि खान गैंगस्टर का बचपन का दोस्त था और उसने उसके निर्देश पर कारोबारी से पैसे वसूलने के लिए हथियार खरीदे थे।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जिन्होंने उन्हें 18 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?