लाइव न्यूज़ :

मुंबई : वरिष्ठ नागरिक से लूटपाट करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 21, 2021 19:46 IST

Open in App

मुंबई, 21 सितंबर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में वरिष्ठ नागरिक को सड़क पर बातचीत में उलझा कर उनसे कीमती सामान लूटने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इस संबंध में 67 वर्षीय एक महिला ने हाल ही में अग्रीपाड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

वृद्धा ने पुलिस को बताया कि जब वह सेंट्रल मुंबई में एन एम जोशी रोड पर चल रही थी, तभी तीन लोग उसके पास आए और बातचीत में उलझा कर उससे 2.40 लाख रुपये के सोने के गहने लूट लिए।

पुलिस ने लगभग 150 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की और पाया कि चोरी के बाद भागते समय संदिग्धों ने छह टैक्सियां बदली।

सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी फोन पर बात करता हुआ दिखा। पुलिस ने उसका मोबाइल नंबर ट्रैक कर ठाणे में एक किराए के फ्लैट से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

दो आरोपियों की पहचान रामलाल चुन्नीलाल राठौड़ उर्फ गब्बर (38) और धर्मा उर्फ बच्चा गंगाराम सोलंकी (37) के रूप में हुई है। ये दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं और इनके खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामले भी दर्ज हैं। तीसरे आरोपी की पहचान ठाणे के रहने वाले लक्ष्मण शामू देवरस (37) के रूप में हुई है और उसके खिलाफ हत्या और मादक पदार्थों की तस्करी करने के भी आरोप हैं।

तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह