लाइव न्यूज़ :

मुंबई: शिवसेना नेता पर गुंडे बुलाकर भाजपा पार्षदों की पिटाई कराने का आरोप

By भाषा | Updated: December 4, 2021 19:12 IST

Open in App

मुंबई, चार दिसंबर महाराष्ट्र भाजपा नेता आशीष शेलार ने शनिवार को आरोप लगाया कि मुबई नगर निकाय की आम सभा की बैठक में जब भाजपा पार्षदों ने नायर अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही के चलते एक बच्चे और उसके पिता की मौत का मुद्दा उठाने की कोशिश की, तो शिवसेना के एक नेता ने गुंडे बुलवाकर उनकी पिटाई करवा दी।

मंगलवार को वर्ली इलाके के एक चॉल में सिलेंडर फटने के बाद लगी आग में एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए ‍थे। बच्चे और उसके पिता ने बाद में नगर निकाय द्वारा संचालित नायर अस्पताल में दम तोड़ दिया था। नगर निकाय ने शुक्रवार को इस अस्पताल के दो डॉक्टरों और एक नर्स को कथित लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया था।

शेलार ने संवाददाताओं से कहा, ''भाजपा पार्षदों ने बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर पालिका) की आम सभा की बैठक के दौरान बीवाईएल नायर अस्पताल के डॉक्टरों की कथित लापरवाही कारण चार महीने के बच्चे और उसके पिता की मौत के मामले को उठाने की कोशिश की, तो स्थायी समिति के अध्यक्ष यशवंत जाधव ने कथित तौर पर उन्हें गाली दी और धमकाया। उन्होंने कुछ गुंडों को भी बुलाया और हमारे पार्षदों के साथ कथित तौर पर मारपीट की।''

हालांकि, जाधव की ओर से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया