लाइव न्यूज़ :

निर्भया जैसे बलात्कार और मौत मामले से दहला महाराष्ट्र, सीएम ठाकरे ने दिया फास्टट्रैक कोर्ट में केस चलाने का आदेश

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 11, 2021 17:05 IST

Mumbai Sakinaka Rape Case: मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि सीएम उद्धव ठाकरे ने (मुंबई रेप) घटना की पूरी जानकारी ली है और पुलिस कमिश्नर से बात की है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला से बलात्कार के बाद और छड़ से निर्ममता से उसपर हमला करने के बाद आरोपी ने उसपर चाकू से भी वार किया।राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोर्ट ने आरोपी को 21 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 

Mumbai Sakinaka Rape Case: मुंबई के उपनगरीय इलाके साकीनाका में बलात्कार और निजी अंगों में लोहे की छड़ डालने की वीभत्सता का शिकार बनी 32 महिला ने यहां नगरपालिका के एक अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार तड़के दम तोड़ दिया। 

मुंबई पुलिस ने कहा कि 32 वर्षीय महिला से कथित बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मामला दर्ज कर लिया गया है। साकीनाका क्षेत्र के खैरानी रोड पर बीती रात महिला बेहोश पड़ी मिली थी। कोर्ट ने आरोपी को 21 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 

मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि सीएम उद्धव ठाकरे ने (मुंबई रेप) घटना की पूरी जानकारी ली है और पुलिस कमिश्नर से बात की है। उन्होंने कहा कि मामले को फास्ट ट्रैक पर लिया जाएगा और पीड़िता को न्याय मिलेगा। उन्होंने जांच में तेजी लाने का भी निर्देश दिया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई के साकीनाका में एक महिला के साथ बलात्कार और हत्या को शनिवार को "मानवता पर धब्बा" करार दिया और मामले में त्वरित सुनवाई का वादा किया। ठाकरे ने कहा कि अपराधी को कड़ी सज़ा दिलाई जाएगी।

ठाकरे ने एक बयान में कहा, “मामले की सुनवाई तेजी से होगी और आज दम तोड़ने वाली पीड़िता को न्याय मिलेगा।” मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने राज्य के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल और मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले से मामले पर चर्चा की है। उन्होंने कहा, “मैंने अधिकारियों को मामले की जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया है।”

बलात्कार और वीभत्सता का शिकार हुई पीड़िता की मुंबई के अस्पताल में मौत

पुलिस ने बताया कि महिला के निजी अंगों में गंभीर चोटें आईं थी और हादसे में उसका बहुत खून बह गया था। एक अधिकारी ने बताया कि वह शुक्रवार तड़के से राजावाड़ी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही थी। उन्होंने बताया कि महिला से बलात्कार के बाद और छड़ से निर्ममता से उसपर हमला करने के बाद आरोपी ने उसपर चाकू से भी वार किया।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार तड़के सामने आया था जब पुलिस को साकीनाका में खैरानी रोड पर एक शख्स के एक महिला पर हमला करने के बारे में फोन आया था। उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची जहां उसने महिला को खून से सना हुआ पाया जिसके बाद उसे राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अधिकारी ने कहा, “जांच के दौरान, सामने आया कि सड़क किनारे खड़े एक टैंपो के भीतर महिला से बलात्कार किया गया और उसके शरीर एवं निजी अंगों पर लोहे की छड़ से निर्ममता से वार किया गया।” साथ ही बताया कि पुलिस को टैंपो में खून के निशान भी मिले।

उन्होंने बताया कि इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस ने एक संदिग्ध की पहचान की है जो वीडियो में टैंपो से बाहर निकलता दिख रहा है। पुलिस ने बाद में मोहन चौहान (45) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 

टॅग्स :मुंबईरेपउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट