मुंबई रोड रेज : आरटीओ ने ऑटोरिक्शा चालक को नोटिस जारी किया

By भाषा | Updated: December 25, 2020 20:23 IST2020-12-25T20:23:56+5:302020-12-25T20:23:56+5:30

Mumbai Road Rage: RTO issued notice to autorickshaw driver | मुंबई रोड रेज : आरटीओ ने ऑटोरिक्शा चालक को नोटिस जारी किया

मुंबई रोड रेज : आरटीओ ने ऑटोरिक्शा चालक को नोटिस जारी किया

मुंबई, 25 दिसंबर मुंबई के गोवंडी इलाके में मोटरसाइकिल को अपनी ऑटोरिक्शा से टक्कर मारने वाले चालक को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) ने परमिट व ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने का नोटिस जारी किया है। अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें रफीक नगर के रहने वाले ऑटोरिक्शा चालक सलमान सैयद (34) घाटकोपर- मनखुर्द लिंक रोड पर बहस के बाद किशोर करदक के दो पहिया वाहन में टक्कर मारता दिख रहा है।

सैयद को पिछले हफ्ते रोडरेज के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

महाराष्ट्र परिवहन आयुक्त अविनाश धाकने ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया,‘‘आरटीओ वडाला ने दो अलग-अलग नोटिस जारी किए हैं। एक नोटिस परमिट रद्द करने और दूसरा नोटिस ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने के लिए है।यह कदम देवनार पुलिस थाने में उसके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के आधार पर उठाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mumbai Road Rage: RTO issued notice to autorickshaw driver

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे