लाइव न्यूज़ :

दो दिनों तक लगातार बारिश के बाद मुंबई वासियों को मिली थोड़ी राहत

By भाषा | Updated: June 11, 2021 13:02 IST

Open in App

मुंबई, 11 जून लगातार दो दिनों से बारिश के बाद मुंबई के निवासियों को शुक्रवार सुबह थोड़ी राहत मिली और शहर तथा उसके उपनगरों में बारिश बंद हुई।

नगर निकाय के अधिकारियों ने बताया कि उपनगरीय ट्रेनों और बसों के साथ ही शहर में परिवहन सेवाएं सामान्य दिनों की तरह चल रही हैं।

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मुंबई में दस्तक दी थी जिससे कारण बुधवार को भारी बारिश हुई और सड़कों तथा रेल की पटरियों पर जल भराव के कारण उपनगरीय ट्रेन सेवाएं बाधित हो गयीं। मुंबई में इस साल के मानसून की पहली बारिश से विभिन्न इलाकों में जल भराव भी हो गया।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में मुंबई के पूर्वी उपनगरों में 51.76 मिलीमीटर बारिश हुई। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि दो दिनों से लगातार बारिश के बाद शहर और उसके उपनगरों में सुबह करीब नौ बजे बारिश रुकी और धूप खिली।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को मुंबई के लिए ‘‘ओरेंज अलर्ट’’ जारी करते हुए रविवार तक कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया था।

शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजकर 54 मिनट पर समुद्र में 4.34 मीटर ऊंची लहरें उठने की संभावना थी जिसके लिए नगर प्रशासन ने तैयारी कर रखी थी बारिश के रुकने से उन्होंने भी राहत की सांस ली।

अधिकारियों ने बताया कि मुंबई में मूसलाधार बारिश के कारण बुधवार को मकान ढहने की दो अलग- अलग घटनाओं में करीब 13 लोगों की मौत हो गई जिनमें आठ बच्चे भी शामिल हैं। एक घटना उपनगरीय इलाके दहीसर तो दूसरी मलवानी की है।

इस बीच, पश्चिम रेलवे के मुख्य प्रवक्ता सुमित ठाकुर ने कहा, ‘‘पश्चिमी रेलवे के उपनगर सेक्शन पर शुक्रवार को रेलगाड़ियां सामान्य रूप से चल रही हैं।’’

मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता शिवाजी सुतार ने कहा कि रेल की पटरियों में खराबी के कारण रात करीब साढ़े नौ बजे ठाणे-मुलुंड के बीच मुख्य लाइन पर उपनगरीय सेवाएं बाधित हुई लेकिन इसका बारिश से कोई संबंध नहीं था।

बीएमसी अधिकारियों के मुताबिक, आईएमडी ने अगले 24 घंटों के लिए शहर और उपनगरों में मध्यम बारिश का अनुमान जताया है और साथ ही कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं