मुंबई में इस सीजन में सबसे कम 15 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया

By भाषा | Updated: December 29, 2020 17:47 IST2020-12-29T17:47:27+5:302020-12-29T17:47:27+5:30

Mumbai recorded the lowest temperature of 15 ° C this season. | मुंबई में इस सीजन में सबसे कम 15 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया

मुंबई में इस सीजन में सबसे कम 15 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया

मुंबई, 29 दिसंबर मुंबई में न्यूनतम तापमान गिरकर इस सीजन में सबसे कम 15 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जिसके चलते मंगलवार को शहरवासियों को ठंड ने अपने आगोश में ले लिया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि ठंडी हवाओं और सर्दी का दौर अगले 48 घंटे भी जारी रहेगा।

क्षेत्रीय मौसम केन्द्र के प्रमुख के एस होसालीकर ने कहा कि आज सुबह मुंबई की सांता क्रूज वेधशाला में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन में सबसे कम है।

इस बीच, महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

होसालीकर ने कहा, ''मुख्य रूप से उत्तर के मैदानी इलाकों से चल रहीं उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के चलते तापमान में गिरावट आई है।''

उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिन तक तापमान में गिरावट जारी रहेगी।

अधिकारी ने कहा कि राज्य के दूसरे हिस्सों की बात करें तो नासिक में 11.8 डिग्री सेल्सियस, पुणे में 13 डिग्री सेल्सियस और ठाणे में 17 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि औरंगाबाद में 12.4 डिग्री सेल्सियस, नांदेड़ में 12.5 डिग्री सेल्सियस, नागपुर में 14.2 डिग्री सेल्सियस और अमरावती में 14.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mumbai recorded the lowest temperature of 15 ° C this season.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे