मुंबई बलात्कार मामला: मंदिर के अतिथि गृह का संचालक गुजरात से गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 2, 2021 18:28 IST2021-10-02T18:28:56+5:302021-10-02T18:28:56+5:30

Mumbai rape case: Temple guest house operator arrested from Gujarat | मुंबई बलात्कार मामला: मंदिर के अतिथि गृह का संचालक गुजरात से गिरफ्तार

मुंबई बलात्कार मामला: मंदिर के अतिथि गृह का संचालक गुजरात से गिरफ्तार

मुंबई, दो अक्टूबर मुंबई के कांदिवली पुलिस थाने में दर्ज बलात्कार के एक मामले के संबंध में गुजरात के एक मंदिर के अतिथि गृह संचालक को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में दो अन्य व्यक्तियों को पहले गिरफ्तार किया गया था।

अधिकारी ने कहा, “आरोपी ने महिला को मंदिर के मुख्य पुजारी से मिलवाने के बहाने उसके साथ बलात्कार किया। मंदिर के अतिथि गृह संचालक की भूमिका हाल में उजागर हुई थी जिसके बाद उसे 30 सितंबर को गुजरात से गिरफ्तार किया गया।” अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति को आठ अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mumbai rape case: Temple guest house operator arrested from Gujarat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे