मुंबई बारिश : विहार झील का जल स्तर बढ़ा

By भाषा | Updated: July 18, 2021 17:54 IST2021-07-18T17:54:11+5:302021-07-18T17:54:11+5:30

Mumbai rains: Vihar lake water level rises | मुंबई बारिश : विहार झील का जल स्तर बढ़ा

मुंबई बारिश : विहार झील का जल स्तर बढ़ा

मुंबई, 18 जुलाई मुंबई में रात भर हुई भारी बारिश के कारण विहार झील में पानी भर गया और रविवार सुबह झील का पानी बाहर बहने लगा। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बीएमसी के एक वक्तव्य के मुताबिक विहार झील की भंडारण क्षमता 2,76,980 लाख लीटर है। यह झील मुंबई के जलाशयों में सबसे छोटी है और जल आपूर्ति तंत्र का हिस्सा है।

बीएमसी के मुताबिक विहार झील का निर्माण 1859 में किया गया था और इसके जरिए प्रति दिन नौ करोड़ लीटर जलापूर्ति की जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mumbai rains: Vihar lake water level rises

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे