भारी बारिश से रत्नागिरी में तिवेर डैम टूटा, बांध में दरार के बाद 23 लोगों के मरने की आशंका, 11 शव बरामद
LIVE
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2019 19:24 IST2019-07-03T08:19:56+5:302019-07-03T19:24:30+5:30

भारी बारिश से रत्नागिरी में तिवेर डैम टूटा, बांध में दरार के बाद 23 लोगों के मरने की आशंका, 11 शव बरामद
मूसलाधार बारिश के कारण महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बारिश के कारण वित्तीय राजधानी जगह-जगह जलमग्न है और शहर में दीवार गिरने की एक घटना में 22 लोगों की जान चली गई। अधिकारियों ने बताया कि शेष महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में बारिश से संबंधित घटनाओं में 22 अन्य लोगों की मौत हो गई। रविवार से हो रही भारी बारिश के कारण मुंबई में रेल, वायु और सड़क यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई ट्रेनों और विमानों को रद्द करना पड़ा। आज बुधवार को मुंबई में हाईटाइड की चेतावनी जारी की गई है।
LIVE
03 Jul, 19 : 04:49 PM
मुंबई हवाई अड्डे पर 75 उड़ानें रद्द
मुंबई हवाई अड्डे की मुख्य हवाई पट्टी बंद होने के बाद बुधवार को करीब 75 उड़ानों को रद्द करना पड़ा। स्पाइसजे ट के एक विमान के दो दिन पहले दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मुख्य हवाई पट्टी को बंद कर दिया गया था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुंबई हवाई अड्डा संचालकों ने मुख्य हवाई पट्टी के लिए मध्यरात्रि तक ‘नोटम’ (वायुकर्मियों के लिए नोटिस) प्राप्त किया है जहां एयर इंडिया के इंजीनियर और कर्मी सोमवार रात दुर्घटनाग्रस्त बोइंग 737-800 विमान को हटाने के लिए काम कर रहे हैं। ‘नोटम’ पायलटों को दिया जाता है और इसमें विमान मार्ग पर खतरों की जानकारी दी जाती है। अधिकारी ने कहा, ‘‘देर शाम तक कुल 75 उड़ानों को रद्द किया गया है। हवाई अड्डे पर आने वाली विभिन्न ऑपरेटरों की 40 उड़ानों को रद्द किया गया है जबकि यहां से रवाना होने वाली 35 उड़ानों का भी संचालन नहीं किया जा रहा है।’’ अधिकारी ने कहा कि सोमवार रात से दूसरी हवाईपट्टी से संचालन जारी है। मुंबई हवाई अड्डे की मुख्य हवाई पट्टी पर बृहस्पतिवार तक उड़ान संचालन बंद रहने की संभावना है। शहर में हुई भारी बारिश से हवाईअड्डे पर मंगलवार को संचालन बाधित रहा था।
03 Jul, 19 : 01:13 PM
तिवेर डैम हादसे में 9 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के तटीय कोंकण क्षेत्र में लगातार बारिश के बाद एक बांध में दरार आने से निचले इलाकों में पड़ने वाले गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इस हादसे में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग लापता हो गए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि भारी बारिश के बाद रत्नागिरि जिले के तिवेर बांध में मंगलवार रात दरार आ गई। अब तक तीन शव बरामद कर लिए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि 23 लोग अब भी लापता हैं। बांध में दरार आने से निचले इलाके में पड़ने वाले सात गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और कम से कम 12 मकान बह गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि तलाश अभियान चल रहा है।
03 Jul, 19 : 12:24 PM
मुंबई को बारिश से कुछ राहत, धीमे-धीमे पटरी पर लौट रही है जिन्दगी
भारत की औद्योगिक राजधानी में तबाही मचाने के बाद बारिश कुछ थम गई है और जिन्दगी अब धीमे-धीमे पटरी पर लौट रही है।
#UPDATE: The main runway at Mumbai airport is still closed; secondary runway being operated. Besides cancellations, operations are smooth.
— ANI (@ANI) July 3, 2019
03 Jul, 19 : 09:50 AM
सात गांवों में बाढ़ जैसे हालात, 12 मकान बहे
महाराष्ट्र के तटीय कोंकण क्षेत्र में लगातार बारिश के बाद एक बांध में दरार आने से निचले इलाकों में पड़ने वाले गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इस हादसे में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग लापता हो गए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि भारी बारिश के बाद रत्नागिरि जिले के तिवारे बांध में मंगलवार रात दरार आ गई। अब तक 6 शव बरामद कर लिए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई लोग अब भी लापता हैं। बांध में दरार आने से निचले इलाके में पड़ने वाले सात गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और कम से कम 12 मकान बह गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि तलाश अभियान चल रहा है।
03 Jul, 19 : 09:45 AM
तिवेर डैम हादसे में 6 लोगों की मौत
#UPDATE 6 bodies have been recovered so far after Tiware dam in Ratnagiri was breached. Rescue operations continue. #Maharashtrahttps://t.co/qS1f9dWuTO
— ANI (@ANI) July 3, 2019
03 Jul, 19 : 08:47 AM
मलाड दीवार हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 23 हुई
महाराष्ट्र में हो रही भारी बारिश से मुंबई का बुरा हाल हो चुका है। सोमवार को मुंबई के मलाड इलाके में रातभर मूसलाधार बारिश के कारण एक परिसर की दीवार ढहने वाली घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 23 पहुंच चुकी है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के अधिकारियों ने बताया कि मलाड हादसा सोमवार देर रात करीब दो बजे हुई, जब पिम्परीपाड़ा स्थित एक परिसर की दीवार ढह गई और पास की झुग्गियों में रहने वाले लोग उसकी चपेट में आ गए।
03 Jul, 19 : 08:26 AM
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बाद हाई टाइड अलर्ट
मौसम विभाग ने मुंबई और कोंकण में भारी बारिश की चेतावनी दी हैं। वहीं मुंबई में हाईटाइड की चेतावनी जारी की गई है। दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर समंदर में 4.69 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं।
#MumbaiRains : High tide of about 4.69 meter expected at around 12:35 pm & low tide of about 1.58 meter expected at 06:34 pm today.
— ANI (@ANI) July 3, 2019
03 Jul, 19 : 08:21 AM
मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी
मुंबई समेत समस्त उत्तरी कोंकण क्षेत्र में मानसून सक्रिय है। मौसम विभाग ने ज्यादातर स्थानों पर भारी बारिश और कुछ स्थानों में अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान जताया है। एक जुलाई को सुबह साढ़े आठ बजे और दो जुलाई को सुबह साढ़े आठ बजे तक बीएमसी के मौसम केंद्रों ने 163 मिलीमीटर तक की औसत बारिश दर्ज की गई। बीएमसी की आपदा प्रबंधन शाखा को हेल्पलाइन नंबर 1916 पर 3,593 शिकायतें मिली जिनमें जल भराव, दीवार गिरना और पेड़ उखड़ने की शिकायतें शामिल हैं।
03 Jul, 19 : 08:20 AM
महाराष्ट्र में भारी बारिश के बाद रत्नागिरी में डैम टूटा
महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते हालात बदतर होते जा रहे हैं। भीषण वर्षा के चलते रत्नागिरी में तिवरे डैम टूट गया है। डैम टूटने की वजह से दो लोगों की मौत हो गई है जबकि 23 लोग लापता हैं। डैम के पास बसे करीब 7 गांवों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। स्थानीय प्रशासन ने दो शव बरामद किए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने का अनुमान है।
03 Jul, 19 : 08:20 AM
महाराष्ट्र में अभी तक 44 लोगों की मौत हो चुकी है
मूसलाधार बारिश के कारण मुंबई में दीवार गिरने की घटना सहित महाराष्ट्र में हुई विभिन्न घटनाओं में 44 लोगों की मौत हुई है। मंगलवार (2 जुलाई) को पुणे के अम्बेगांव के पास सिंहगड कॉलेज की दीवार गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कल्याण में भारी बारिश से नेशनल उर्दू स्कूल की दीवार गिरने से करीब 3 लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रुप से घायल है। भारी बारिश के कारण मलाड पूर्व के पिंपरीपाड़ा इलाके में एक दीवार गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई है और 13 घायल बताए जा रहे हैं। मालूम हो कि पुणे के कोंधवा इलाके में दीवार ढहने से 15 मजदूरों की मौत हो गई थी।