Mumbai Rain Alert: IMD की चेतावनी, 'अगले 3-4 घंटे में मुंबई और आसपास के इलाकों में बारिश और तूफान!'
By आकाश चौरसिया | Updated: June 12, 2024 15:54 IST2024-06-12T15:25:37+5:302024-06-12T15:54:34+5:30

फाइल फोटो
Mumbai Rain Update: भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई और उसके आसपास भारी बारिश, आंधी तूफान को लेकर आगाह किया। आईएमडी ने माना कि कुछ घंटों में मुंबई वासियों को अलर्ट पर रहना होगा। आईएमडी मुंबई ने कहा, आंधी तूफान के साथ बिजली गरजने के साथ बारिश अगले तीन से चार घंटों के बीच विभिन्न इलाकों में रह रहे वासियों के लिए यह सूचना जारी की है।
आईएमडी मुंबई का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा, ठाणे, पुणे, सतारा , रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सांगली, बीड, जालना, नासिक जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने और मध्यम बारिश के साथ आंधी आने की संभावना है। यह सब अगले 3-4 घंटों के दौरान होने जा रहा है।
हालांकि, दूसरी तरफ उत्तर भारत में अभी भी 40 डिग्री सेल्सियस तापमान बना हुआ है, इसके गर्भ हवा ने मौसम में तपिश बना रखी है। इसके साथ दिल्ली के नरेला और प्रागराज में मंगलावर को 47.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जो अब तक काफी हाई रहा है।
दिल्ली भीषण गर्मी की चपेट में रही क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी का आधिकारिक मार्कर मानी जाने वाली सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य औसत से चार डिग्री अधिक है।
दिल्ली भीषण गर्मी की चपेट में रही क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी के सफदरजंग अस्पताल के आसापास अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य औसत से चार डिग्री ज्यादा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि नरेला मौसम केंद्र ने शहर में सबसे अधिक तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
मौसम बुलेटिन में कहा गया है कि नजफगढ़ जैसे अन्य मौसम केंद्रों में अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आया नगर में 44.8 डिग्री सेल्सियस, रिज में 45 डिग्री सेल्सियस और पालम में 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी "ऑरेंज" अलर्ट पर थी, जिसका अर्थ भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रंग कोड में 'तैयार रहें' है।