JNU के समर्थन में मुंबई स्थित गेटवे ऑफ इंडिया पर जमा प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया, आजाद मैदान में मिली प्रदर्शन की इजाजत
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 7, 2020 08:52 IST2020-01-07T08:52:16+5:302020-01-07T08:52:16+5:30
मुंबई में जेएनयू हिंसा के खिलाफ गेटवे ऑफ इंडिया पर हो रहे प्रदर्शन को समर्थन देने अभिनेता सुशांत सिंह वहां पहुंचे थे। यहां कई छात्र बीती रात से ही जेएनयू हिंसा के विरोध में प्रदर्शन पर बैठे हुए थे। वहीं, जेएनयू हिंसा के खिलाफ मुंबई कॉलेज के बाहर एबीवीपी ने भी विरोध प्रदर्शन किया था।

JNU के समर्थन में मुंबई स्थित गेटवे ऑफ इंडिया पर जमा प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया, आजाद मैदान में मिली प्रदर्शन की इजाजत
दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में रविवार शाम हुई हिंसा के बाद मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर जेएनयू के समर्थन में लगातार आंदोलन जारी है। अभी खबर मिल रही है कि प्रदर्शनकारियों को मुंबई पुलिस ने गेटवे ऑफ इंडिया से हटा दिया है। इन प्रदर्शकारियों को पुलिस ने आजाद मैदान में प्रदर्शन करने की इजाजत दी है।
Mumbai: Protesters(protesting against #JNUViolence) at Gateway of India evicted by Police and relocated to Azad Maidan. (earlier visuals) pic.twitter.com/llYz0OAfYD
— ANI (@ANI) January 7, 2020
बता दें कि मुंबई में जेएनयू हिंसा के खिलाफ गेटवे ऑफ इंडिया पर हो रहे प्रदर्शन को समर्थन देने अभिनेता सुशांत सिंह वहां पहुंचे थे। यहां कई छात्र बीती रात से ही जेएनयू हिंसा के विरोध में प्रदर्शन पर बैठे हुए थे। वहीं, जेएनयू हिंसा के खिलाफ मुंबई कॉलेज के बाहर एबीवीपी ने भी विरोध प्रदर्शन किया था। वह जेएनयू में हिंसा के लिए वामपंथी संगठनों और जेएनयू छात्र संघ (जेएनयूएसयू) पर आरोप लगा रहा था।
खबर थी कि महाराष्ट्र सरकार में एनसीपी के मंत्री जितेंद्र अवध जेएनयू में हिंसा के खिलाफ छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गए थे। गौरतलब है कि छात्रों का गेटवे ऑफ इंडिया पर बीती रात से ही विरोध प्रदर्शन जारी है।