मुंबई : वाहनों के लिए अलग-अलग रंग के कोड वाली स्टिकर व्यवस्था पर रोक

By भाषा | Updated: April 24, 2021 10:33 IST2021-04-24T10:33:23+5:302021-04-24T10:33:23+5:30

Mumbai: Prohibition of different color code sticker arrangement for vehicles | मुंबई : वाहनों के लिए अलग-अलग रंग के कोड वाली स्टिकर व्यवस्था पर रोक

मुंबई : वाहनों के लिए अलग-अलग रंग के कोड वाली स्टिकर व्यवस्था पर रोक

मुंबई, 24 अप्रैल कोरोना वायरस के कारण लगी पाबंदियों के दौरान आपात एवं आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों की आवाजाही प्रभावित नहीं हो, इसलिए हाल में मुंबई पुलिस ने विविध रंग के कोड वाली स्टिकर व्यवस्था शुरू की थी जिसे अब रोक दिया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दरअसल शुक्रवार को राज्य पुलिस ने पाबंदियों के दौरान वाहनों की अंतर-राज्य एवं अंतर-जिला आवाजाही के लिए ई-पास प्रणाली को पुन: शुरू कर दिया जिसके चलते यह फैसला लिया गया है।

कुछ लोगों ने एक ही वक्त पर दो तरह की प्रणाली होने पर नाराजगी जताई थी। ऐसे लोगों का कहना था कि मुंबई के लिए विभिन्न रंगों के कोड वाली स्टिकर प्रणाली तथा राज्य स्तर पर आवाजाही के लिए ई-पास की व्यवस्था होने से लोगों के बीच भ्रम पैदा होगा।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘मुंबई के लिए विभिन्न रंगों के कोड वाली स्टिकर व्यवस्था को बंद करने का फैसला शुक्रवार को लिया गया और पुलिस उपायुक्त (परिचालन) की ओर से इस बाबत आदेश कल रात को जारी किया गया।’’

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पुलिस ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत मुंबई में निषेधाज्ञा लगाई है।

पुलिस ने मुंबई के लिए विभिन्न रंगों के कोड वाली व्यवस्था पिछले हफ्ते ही शुरू की थी।

इस प्रणाली के तहत चिकित्सक, चिकित्सा कर्मी और चिकित्सा उपकरणों को लाने-ले जाने वाले वाहनों के लिए लाल रंग के स्टिकर दिए गए थे जबकि राशन, सब्जियां, बेकरी तथा अन्य खाद्य पदार्थ वाले वाहनों के लिए हरे रंग के स्टिकर थे। आपात एवं आवश्यक सेवाओं के कर्मियों के वाहनों के लिए पीले रंग के स्टीकर थे।

हालांकि शुक्रवार को महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक संजय पांडे ने आपात एवं आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों के लिए पूरे राज्य में ई-पास की व्यवस्था शुरू की।

एक अधिकारी ने बताया कि अलग-अलग रंग के कोड वाली स्टिकर व्यवस्था को रोकने के फैसले की जानकारी मुंबई के सभी पुलिस अधिकारियों को दे दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mumbai: Prohibition of different color code sticker arrangement for vehicles

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे