Mumbai power cut: मुंबई में बिजली संकट, कई इलाकों में बत्ती गुल; लोकल ट्रेन सेवा पर भी बुरा असर

By विनीत कुमार | Updated: February 27, 2022 11:38 IST2022-02-27T11:02:20+5:302022-02-27T11:38:30+5:30

मुंबई के कई इलाकों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोकल ट्रेन सेवा भी प्रभावित हुई है।

Mumbai power cut: several parts effected, local train services also effected | Mumbai power cut: मुंबई में बिजली संकट, कई इलाकों में बत्ती गुल; लोकल ट्रेन सेवा पर भी बुरा असर

मुंबई में बिजली संकट (फाइल फोटो)

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बिजली का बड़े संकट का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। बिजली के अचानक आए इस संकट का असर लोकल ट्रेन सेवा पर भी पड़ा है। मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनें कई जगहों पर रूक गई है। इससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

हालांकि रविवार का दिन होने से घर से बाहर निकलने वाली भीड़ अन्य दिनों के मुकाबले कुछ कम है। पश्चिम रेलवे के अनुसार अंधेरी और चर्चगेट के बीच सुबह 9.42 बजे से पावर सप्लाई नहीं हो रही है।

Mumbai power cut: मुंबई में क्यों आया बिजली संकट

बृह्नमुंबई इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) के जनसंपर्क अधिकारी की ओर से बताया गया है कि मुलुंड-ट्रॉम्बे पर MSEB 220kv ट्रांसमिशन लाइन में आई गड़बड़ी के कारण ऐसे हालात पैदा हुए हैं और मुंबई के ज्यादातर इलाके इस वजह से प्रभावित हुए हैं। वहीं, बीएमसी ने बताया है कि उनकी टीम समस्या को ठीक करने में जुटी है और घंटे में इसे ठीक कर लिया जाएगा।


Web Title: Mumbai power cut: several parts effected, local train services also effected

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे