मुंबई में बारिश का कहर जारी, ढहे मकान, पानी से भरे कई इलाके

By धीरज पाल | Updated: July 8, 2018 20:50 IST2018-07-08T20:50:01+5:302018-07-08T20:50:01+5:30

मुंबई के कई इलाकों पानी से भर गए हैं। बताया जा रहा है कि मुंबई के बहुत से इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है।

Mumbai: Portion of a three-storey building collapses Heavy rainfall lashes the city | मुंबई में बारिश का कहर जारी, ढहे मकान, पानी से भरे कई इलाके

मुंबई में बारिश का कहर जारी, ढहे मकान, पानी से भरे कई इलाके

नई दिल्ली, 8 जुलाई: मुंबई में बारिश ने एक बार फिर अपना कहर बरपना शुरू कर दिया है। भारी बारिश से मुंबई का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मुंबई के कई इलाकों पानी से भर गए हैं। बताया जा रहा है कि मुंबई के बहुत से इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। इतना ही नहीं भारी बारिश की वजह से कुर्ला में स्थित कई मकान गिर गए। हालांकि किसी भी प्रकार की मानव क्षति नहीं पहुंची है। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिग्रेड की टीम पहुंच चुकी है। मकान गिरने से मलबा सड़क पर आ गया था जिसे हटाने का कार्य जारी है। बारिश सिर्फ मुंबई में ही नहीं बल्कि देशभर के कई प्रदेशों में हो रही है। 


मध्य प्रदेश में भारी बारिश

मुंबई में ही नहीं बल्कि भोपाल में भी भारी बारिश हो रही है। भोपाल में बारिश के साथ-साथ तुफान भी है। इससे जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है।  भोपाल के कई क्षेत्रों में भारी बरसात हुई है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, यातायात भी ठप्प रहा। 


मौसम विभाग ने किया था अलर्ट

इससे पहले मौसम विभा ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग ने उत्तराखंड, गोवा, कर्नाटक, गुजरात, पश्चिम बंगाल और बिहार सहित 14 राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी कर लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा है। मौसम विभाग ने गोवा और कोंकण के इलाकों में अगले 24 घंटो में भारी बारिश की संभावना जताई है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

 

Web Title: Mumbai: Portion of a three-storey building collapses Heavy rainfall lashes the city

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Mumbaiमुंबई