लाइव न्यूज़ :

मुंबई: एटीएम का सुरक्षा गार्ड, खाना पहुंचाने वाला बनकर पुलिसकर्मियों ने चेन झपटमार को पकड़ा

By भाषा | Updated: December 29, 2021 18:01 IST

Open in App

मुंबई, 29 दिसंबर मुंबई के वी बी नगर थाने के पुलिसकर्मियों ने एक चेन झपटमार को पकड़ने के लिए एटीएम के सुरक्षा गार्ड और खाना पहुंचाने वाले व्यक्ति का भेष बनाया। आरोपी के विरूद्ध झपटमारी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले कुर्ला में फैसल अली यूसुफ अली शेख (27) ने एक महिला की सोने की चेन झपट ली थी, जिसके बाद उसे पकड़ने के लिए एक टीम बनायी गई और आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई।

अधिकारी ने कहा, '' हमने पाया कि झपटमार ने अपनी मोटरसाइकिल एक एटीएम बूथ के पास खड़ी की थी। उसे शक नहीं हो, इसके लिए एक वी बी नगर थाने के एक पुलिसकर्मी ने सुरक्षा गार्ड की वर्दी पहन ली और शेख को पकड़ने के लिए वहीं खड़ा हो गया।''

उन्होंने कहा कि बाद में पता चला कि शेख एलबीएस रोड पर ईरानीवाड़ी में रहता है और इसके बाद एक पुलिसकर्मी खाना पहुंचाने वाला व्यक्ति बनकर इलाके में गया और शेख को गिरफ्तार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए