लाइव न्यूज़ :

मुंबई : खाना भेजने से इनकार करने पर पुलिसकर्मी ने बार कैशियर से मारपीट की

By भाषा | Updated: December 23, 2021 14:41 IST

Open in App

मुंबई, 23 दिसंबर मुंबई के एक सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) ने बुधवार देर रात को उसे खाना पहुंचाने से इनकार करने पर एक बार के कैशियर से कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया और उससे मारपीट की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देर रात करीब साढ़े बारह बजे हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और बार के मालिक ने यहां वकोला पुलिस थाना में तैनात एपीआई विक्रम पाटिल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

बार के मालिक महेश शेट्टी ने दावा किया कि पुलिसकर्मी ने पहले बार कैशियर रामदास पाटिल को फोन करके अपने लिए खाना पहुंचाने को कहा, जिस पर कैशियर ने बताया कि रसोई बंद हो गई है।

शेट्टी ने कहा कि कुछ देर बाद एपीआई बार में घुस आया, जो वकोला पुलिस थाना के निकट ही है। उन्होंने बताया कि इसके बाद एपीआई ने कैशियर को कथित तौर पर अपशब्द कहे और उससे मारपीट शुरू कर दी।

बार मालिक ने बताया, ‘‘पुलिसकर्मी ने जब भोजन मांगा था तब रात के करीब साढ़े 12 बज रहे थे। प्रतिष्ठान बंद हो चुका था और समय सीमा से परे हम बार कैसे खोल सकते थे? हमने एपीआई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और प्राथमिकी दर्ज करने के लिए शीर्ष अधिकारियों से संपर्क करेंगे।’’

मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घटना कैशियर और एपीआई के बीच खाने को लेकर हुई बहस के बाद हुई। उन्होंने कहा, ‘‘हम तथ्यों की पुष्टि कर रहे हैं और पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो