लाइव न्यूज़ :

मुंबई पुलिस कपिल शर्मा की शिकायत पर छाबरिया के खिलाफ दर्ज करेगी मामला

By भाषा | Updated: January 7, 2021 21:47 IST

Open in App

मुंबई, सात जनवरी मुंबई पुलिस हास्य कलाकार कपिल शर्मा की शिकायत के बाद कार डिजाइनर दिलीप छाबरिया के खिलाफ धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में है। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

एक ‘वैनिटी बस’ (रहने, काम करने, मनोरंजन समेत सभी सुविधाओं से युक्त बस) के निर्माण के लिए शर्मा ने छाबरिया को 5.30 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। लेकिन, शर्मा को बस की आपूर्ति नहीं की गयी।

मुंबई पुलिस की क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट (सीआईयू) ने डीसी अवंति कार फाइनेन्सिंग और धोखाधड़ी मामले का खुलासा किया था और पिछले सप्ताह छाबरिया को गिरफ्तार किया था।

अधिकारी ने कहा,‘‘हास्य कलाकार कपिल शर्मा बृहस्पतिवार को दक्षिण मुंबई में मुंबई पुलिस आयुक्त के कार्यालय आए और दिलीप छाबरिया डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी।’’

उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस छाबरिया के खिलाफ धन के गबन और धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में है।

पुलिस आयुक्त कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने के बाद शर्मा अपना बयान दर्ज कराने के लिए सीआईयू कार्यालय चले गए।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मिलिंद भरांबे ने कहा, ‘‘शिकायत के मुताबिक शर्मा ने एक वैनिटी बस के निर्माण के लिए 2017 में मार्च और मई के बीच छाबरिया डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड को 5.30 करोड़ रुपये का भुगतान किया था लेकिन उन्हें बस की आपूर्ति नहीं की गयी।’’

छाबरिया की ओर से कई बार पैसे की मांग की गयी थी और शर्मा ने सितंबर 2020 में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा से संपर्क किया था और मामले में आरंभिक शिकायत दर्ज करायी थी।

पुलिस आयुक्त कार्यालय से जाते समय शर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि वह शिकायत के मामले में अपना बयान दर्ज कराने आए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जिस व्यक्ति के खिलाफ मैं शिकायत दर्ज कराने आया हूं, उसे पहले ही अलग मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।’’

सीआईयू ने पिछले दिनों डीसी अवंति कार फाइनेन्सिंग और धोखाधड़ी मामले का खुलासा किया था। जांच से पता चला कि जाली उपभोक्ताओं के नाम पर डीसी अवंति के लिए दिलीप छाबरिया डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड ने प्रत्येक कार पर 42 लाख रुपये का कर्ज लिया।

भारत और विदेश में 120 डीसी अवंति कार की बिक्री की गयी और कम से कम 90 की खरीदारों के लिए गलत तरीके से कर्ज लिया गया। इस तरह बीएमडब्ल्यू फाइनेंन्सियल सर्विसेज समेत कई गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के साथ धोखाधड़ी की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया