लाइव न्यूज़ :

मुंबई पुलिस ने उस कार का पता लगाया जिसके यात्री ने मुकेश अंबानी के घर का रास्ता पूछा था

By भाषा | Updated: November 9, 2021 19:35 IST

Open in App

मुंबई, नौ नवंबर मुंबई पुलिस ने उस कार के चालक का पता लगा लिया है जिसके यात्री ने यहां उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास 'एंटीलिया' के बारे में एक टैक्सी चालक से पूछा था।

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि कार एक निजी कैब है और सोमवार देर रात इसके नवी मुंबई में होने का पता चला था जिसके बाद उसके चालक को पूछताछ के लिए यहां आज़ाद मैदान थाने लाया गया है।

उद्योगपति अंबानी के आवास की सुरक्षा सोमवार को उस वक्त बढ़ा दी गई थी जब एक टैक्सी चालक ने पुलिस को सूचित किया था कि बैग लेकर जा रहे एक वाहन में सवार दो संदिग्ध यात्रियों ने उससे 'एंटीलिया' का पता पूछा है।

टैक्सी चालक दक्षिण मुंबई में किला कोर्ट के पास खड़ा था, जब एक कार आकर रूकी और उसमें सवार यात्रियों ने उससे अंबानी के आवास का पता पूछा।

एक अधिकारी ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन करने वाले टैक्सी चालक के हवाले से कहा कि एक कार के दो यात्री उर्दू बोल रहे थे और उनके पास दो बैग थे। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात को पुलिस ने पता लगा लिया कि कार नवी मुंबई में है।

अधिकारी ने कहा कि उन्हें कार का चालक भी मिल गया और उसे पूछताछ के लिए यहां थाने लाया गया।

अधिकारी ने कहा कि कार में सवार यात्री गुजरात के लिए रवाना हो गया है जहां से वह हाल ही में आया था और नवी मुंबई में एक रिश्तेदार के यहां रुका था।

इस यात्री ने सोमवार को अपने कैब चालक दोस्त से कहा कि वह उसे मुंबई ले जाए।

अधिकारी ने कहा कि यहां कुछ जगहों पर जाने के बाद, उनके फोन के नक्शे में गड़बड़ी हो गई, जिसके बाद यात्री ने एक टैक्सी चालक से एंटीलिया जाने का रास्ते का पूछा।

उनकी हरकत को संदिग्ध पाकर टैक्सी चालक ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन किया और उन्हें सूचना दी।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने शुरू में टैक्सी चालक की ओर से दिए गए नंबर से कार का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन यह गलत था। अधिकारी ने कहा कि बाद में उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार की पहचान की और नवी मुंबई में इसका पता लगाया।

इस साल फरवरी में एंटीलिया के बाहर एक कार मिली थी जिसमें विस्फोटक रखे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो