राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर मुंबई पुलिस ने चिकित्सकों का शुक्रिया अदा किया
By भाषा | Updated: July 1, 2021 15:10 IST2021-07-01T15:10:44+5:302021-07-01T15:10:44+5:30

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर मुंबई पुलिस ने चिकित्सकों का शुक्रिया अदा किया
मुंबई, एक जुलाई राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को मुंबई पुलिस ने मेडिकल समुदाय के सदस्यों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने कोरोना वायरस महमारी के संकटपूर्ण समय के दौरान पिछले साल अपने कर्तव्य से आगे बढ़कर सेवा दी।
उन्होंने मुंबई पुलिस की टोपी, चिकित्सक की पोशाक और एक मास्क तथा एक स्टेथोस्कोप की तस्वीर का भी इस्तेमाल किया, जिसमें उन्होंने चिकित्सकों को मुश्किल समय में अपना साझेदार बताया।
मुंबई पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ सभी चिकित्सकों ने पिछले साल अपने कर्तव्य से भी आगे बढ़ कर सेवा दी, जिससे संकट का सामना करना संभव हो सका।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।