लाइव न्यूज़ :

मुंबई पुलिस ने फोन टैपिंग मामले में सीबीआई के निदेशक सुबोध जायसवाल को तलब किया

By भाषा | Updated: October 9, 2021 20:41 IST

Open in App

मुंबई, नौ अक्टूबर मुंबई पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ ने ‘फोन टैपिंग और आंकड़े लीक’ होने के मामले के संबंध में शनिवार को महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस महानिदेशक और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के निदेशक सुबोध जायसवाल को सम्मन भेजा। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि जायसवाल से 14 अक्टूबर को उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराने को कहा गया है। यह मामला भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी रश्मि शुक्ला द्वारा तैयार की गई एक रिपोर्ट ‘लीक’ होने से जुड़ा है। रिपोर्ट में कहा गया था कि जब शुक्ला महाराष्ट्र पुलिस के खुफिया विभाग की प्रमुख थीं तब पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण में कथित तौर पर भ्रष्टाचार हुआ।

उस दौरान जायसवाल पुलिस महानिदेशक थे। आरोप है कि जांच के दौरान वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों के फोन टैप किये गए और रिपोर्ट को जानबूझकर लीक किया गया लेकिन इस संबंध में साइबर प्रकोष्ठ द्वारा दर्ज प्राथमिकी में शुक्ला या किसी अन्य अधिकारी का नाम नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित