लाइव न्यूज़ :

फोन टैपिंग मामले में मुंबई पुलिस ने आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला को दोबारा तलब किया

By भाषा | Updated: April 29, 2021 17:42 IST

Open in App

मुंबई, 29 अप्रैल मुंबई पुलिस के साइबर सेल ने कथित फोन टैपिंग मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला को दोबारा तलब किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि शुक्ला को तीन मई तक मुंबई में पुलिस के समक्ष पेश होने को कहा गया है।

रश्मि शुक्ला हैदराबाद में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की अतिरिक्त महानिदेशक के तौर पर तैनात हैं।

इससे पहले साइबर सेल ने शुक्ला को बुधवार को पेश होने के लिए कहा था। हालांकि, उन्होंने कोविड-19 महामारी का हवाला देते हुए असमर्थता जताई थी और उन्हें सवालों की सूची भेजने की मांग की थी ताकि वह अपना जवाब भेज सकें।

राज्य के खुफिया विभाग की शिकायत पर कथित रूप से अवैध तरीके से फोन टैप करने और कुछ गोपनीय दस्तावेज लीक करने के मामले में शासकीय गोपनीयता कानून के तहत बीकेसी साइबर पुलिस थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कथित रूप से शुक्ला द्वारा तत्कालीन पुलिस महानिदेशक को पुलिस के तबादले में कथित भ्रष्टाचार को लेकर लिखे गए एक पत्र का हवाला दिया था, जिसके बाद शुक्ला विवाद के केंद्र में आ गई थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?