लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस संक्रमण से मुंबई पुलिस के उप निरीक्षक की मौत

By भाषा | Updated: April 12, 2021 14:49 IST

Open in App

मुंबई, 12 अप्रैल कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर में यहां मुंबई पुलिस के एक उप निरीक्षक (एसआई) की सोमवार को मौत हो गयी। एक अधिकारी ने सोमवार को इस बारे में बताया।

एसआई मोहन डागड़े (52) दो साल से अधिक समय से वकोला थाने में तैनात थे। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उन्हें इलाज के लिए यहां के सबसे बड़े कोविड-19 केंद्र बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में भर्ती कराया गया।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई।

पुलिस उपायुक्त (जोन - 8) मंजूनाथ सिंघे ने इसकी पुष्टि की।

अधिकारी ने बताया कि डागड़े अपने परिवार के सदस्यों के साथ अंधेरी उपनगर में रहते थे। उनके दो बच्चे हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले साल कोविड-19 से वकोला पुलिस थाने के दो कांस्टेबल और एक निरीक्षक (इंस्पेक्टर) की मौत हो गई थी।

उन्होंने बताया कि पिछले साल इस थाने के 30 से अधिक पुलिसकर्मी संक्रमित हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह