मुंबई पुलिस ने 1,800 किलो गांजा जब्त किया; दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 13, 2021 15:47 IST2021-02-13T15:47:03+5:302021-02-13T15:47:03+5:30

Mumbai Police seized 1,800 kg of hemp; Two arrested | मुंबई पुलिस ने 1,800 किलो गांजा जब्त किया; दो गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने 1,800 किलो गांजा जब्त किया; दो गिरफ्तार

मुंबई, 13 फरवरी मुंबई अपराध शाखा के स्वापक निरोधक प्रकोष्ठ (एएनसी) ने ओडिशा से तस्करी कर लाया गया 3.5 करोड़ रुपये मूल्य का 1,800 किलोग्राम गांजा बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि एक गोपनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शुक्रवार शाम को उपनगरीय विक्रोली में ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) पर एक ट्रक को रोका और उसमें उन्हें गांजा मिला।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस सिलसिले में आकाश यादव (25) और दिनेश कुमार सरोज (26) को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह के सरगना की पहचान ओडिशा के गंजम जिले के रहने वाले लक्ष्मीकांत प्रधान के रूप में हुई है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मिलिंद भारम्बे ने संवाददाताओं को बताया कि यह गिरोह नारियल आयात करने की आड़ में मुंबई से ट्रक किराए पर लेते थे, लेकिन वास्तव में गांजा की तस्करी करते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mumbai Police seized 1,800 kg of hemp; Two arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे